फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dispute over using gravel meant for filling potholes for one's own home

Shahjahanpur News: गड्ढों में डाली गई रोड़ी घर में डालने को लेकर झगड़ा

Fri, 18 Sep 2026 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Dispute over using gravel meant for filling potholes for one's own home
गांव नवदिया नवाजपुर में होता झगड़ा। स्रोत : वीडियो ग्रैब
खुटार। गड्ढे भरने के लिए डाली गई ईंट-रोड़ी को घर में डालने को लेकर हुए विवाद में युवक पर फावड़े से हमला कर जान से मारने की कोशिश की गई। घटना 15 सितंबर की है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

गांव नवदिया नवाजपुर निवासी राजकुमार ने पुलिस को बताया कि 15 सितंबर को पीएचसी जाने वाले रास्ते पर प्रधान ईंट-रोड़ी डालकर गड्ढे भरवा रहे थे। आरोप है कि गांव के इसरार, वुस्सू और मोनिश गड्ढों में डाली गई रोड़ी को उठाकर अपने घर में डाल रहे थे। राजकुमार ने इसका विरोध किया तो तीनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी दौरान एक आरोपी ने जान से मारने की नीयत से राजकुमार पर फावड़े से वार कर दिया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें पीछे खींच लिया, जिससे वह बाल-बाल बच गए। राजकुमार का आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें गोली मारने की धमकी भी दी। इससे परिवार के लोग डरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार के अनुसार घटना का वीडियो गांव के सुरेंद्र कुमार ने अपने मोबाइल से बनाया है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed