फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dispute over transaction in Canada... Puwaiyan police reached Banda to take action

Shahjahanpur News: कनाडा में लेनदेन का विवाद...बंडा में कार्रवाई करने पहुंच गई पुवायां पुलिस

Tue, 10 Mar 2026 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Dispute over transaction in Canada... Puwaiyan police reached Banda to take action
बंडा के गांव पटनी निवासी सिमरजीत सिंह और उनकी मंजीत कौर का फोटो। संवाद - फोटो : सामौर बाबा धाम में आयोजित कार्यक्रम में मंच पर प्रस्तुति देते कलाकार। स्रोतः प्रशासन
पुवायां। कनाडा में लेन-देन के मामले में पुवायां थाने का एक दरोगा और सिपाही एक पक्ष के साथ बंडा क्षेत्र में रुपये दिलाने पहुंच गए। बुजुर्ग दंपती का आरोप है कि दरोगा ने उनसे धक्कामुक्की की और दस लाख रुपये देने के लिए कहा।
विज्ञापन

बंडा के गांव पटनी निवासी सिमरजीत सिंह और उनकी पत्नी मंजीत कौर ने सीओ को भेजे प्रार्थनापत्र में बताया कि वे लोग घर पर अकेले रहते हैं। उनका पुत्र मनप्रीत सिंह कनाडा में रहकर मकान निर्माण का कार्य करता है। उनके पुत्र ने कनाडा में रहने वाली भारत की एक महिला से किसी काम का ठेका लिया था। करार के खिलाफ काम कराने पर उनके पुत्र का महिला से कनाडा में ही विवाद हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह महिला का भाई कई लोगों और पुवायां थाने के एक दरोगा और एक सिपाही के साथ तीन गाड़ियों से उनके घर पहुंचा। दरोगा ने उनसे और पत्नी से धक्कामुक्की करते हुए महिला के भाई को दस लाख रुपये देने के लिए कहा। आरोप है कि दरोगा और सिपाही के गाली-गलौज करने के दौरान साथ आए एक युवक ने फायर भी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने युवक को फायर करने से मना किया और रुपये न देने पर जेल भेजने की धमकी देते हुए चले गए। घटना से बुजुर्ग दंपती बेहद सहम गए और दोपहर बाद सीओ से शिकायत करने पहुंचे। सीओ के कार्यालय में न मिलने पर प्रार्थनापत्र व्हाट्सएप से भेजकर कार्रवाई की मांग की।
दंपती ने कहा कि उनके साथ कोई घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी कनाडा की महिला के पुवायां क्षेत्र में रहने वाले परिजनों और दरोगा-सिपाही की होगी।
--
इस तरह का कोई प्रार्थनापत्र नहीं मिला है। शिकायत मिलती है तो जांच कराई जाएगी।
-प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed