{"_id":"65aef1a12def7e44df0f3c44","slug":"dispute-over-honking-youth-broke-the-glass-of-the-bus-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-12135-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हाॅर्न बजाने को लेकर विवाद युवकाें ने बस के शीशे तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हाॅर्न बजाने को लेकर विवाद युवकाें ने बस के शीशे तोड़े
Tue, 23 Jan 2024 04:22 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 23 Jan 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। केआर पेपर मिल के कर्मचारियों को लेकर जा रही बस के चालक से हाॅर्न बजाने को लेकर विवाद हो गया। गाली-गलौज के बाद तीन युवकों ने बस के शीशे तोड़ दिए और हंगामा किया। चालक की ओर से अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
कांट-जलालाबाद रोड पर स्थित केआर पेपर मिल की बस के चालक प्रमोद कुमार निवासी मोहल्ला मतानी ने चौक कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे बंगला सरोदी के पास कर्मचारियों को बैठाने के लिए हार्न बजाया। लगातार हॉर्न बजाने से गुस्साए कुछ युवकों ने चालक से विवाद शुरू कर दिया। गालीगलौज पर बात बढ़ गई।
इस बीच युवकों ने बस पर पथराव कर अगला शीशा तोड़ दिया। अन्य शीशे भी ईंट-पत्थर लगने से चटक गए। बस में सवार लोगों ने चौक कोतवाली में सूचना दी। सीओ सिटी बीएस वीर कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इस बीच पुलिस ने एकत्रित भीड़ को हटाया। चालक प्रमोद कुमार की ओर से अज्ञात तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच को शुरू कर दिया है। एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। युवकों को चिह्नित कर लिया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
घटनास्थल पर पुलिस तैनात
काफी संवेदनशील माने जाने वाले मोहल्ला बंगला सरोदी के पास दो पक्षों में विवाद होने के चलते पुलिस महकमे में खलबली मच गई। तुरंत ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। रात में पुलिस ने स्थिति को स्पष्ट कर दिया। सुरक्षा की दृष्टि से घटनास्थल पर पुलिस तैनात कर दी गई है।