फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Wedding guests create a ruckus at Sabli toll plaza in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: बरातियों का सबली टोल प्लाजा पर हंगामा, तोड़फोड़ का आरोप; देखें वीडियो

Sat, 11 Jul 2026 01:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 11 Jul 2026 01:45 AM IST
सार

शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र में सबली कटेली टोल प्लाजा पर शुक्रवार रात जमकर हंगामा हुआ। बरातियों पर मारपीट और तोड़फोड़ करने का आरोप लगा है। वहीं, बरातियों ने टोल कर्मियों पर लगाया है। 

विज्ञापन
Wedding guests create a ruckus at Sabli toll plaza in Shahjahanpur
पुवायां में सबली कटेली टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ में टूटे केबिन के शीशे। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पीलीभीत से शाहजहांपुर जा रहे बरातियों का पुवायां में सबली कटेली टोल प्लाजा पर टोल को लेकर विवाद हो गया। टोलकर्मियों का आरोप है कि बरातियों ने टोल प्लाजा के केबिनों में जमकर तोड़फोड़ की। वहीं, बरातियों का कहना है कि टोल प्लाजा का बैरियर उनकी कार पर गिरने के कारण शीशा टूटने का विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। 

विज्ञापन


माधोटांडा (पीलीभीत) से बरात शाहजहांपुर के सदर बाजार के दलेलगंज जा रही थी। शुक्रवार रात साढ़े दस बजे बंडा-पुवायां हाईवे पर सबली कटेली टोल प्लाजा पर गाड़ियों के टोल देने को लेकर कहासुनी हो गई। टोलकर्मियों का आरोप है कि बिना टोल दिए गाड़ियां निकालने का विरोध करने पर केबिनों के शीशे और कुर्सियां तोड़ दी गईं। विरोध करने पर मारपीट की गई।
विज्ञापन


बरात में शामिल लोगों का कहना है कि चार गाड़ियां थीं। उनमें से दो निकल गईं। तीसरी गाड़ी निकलने के दौरान टोल बैरियर गाड़ी के अगले शीशे पर गिर गया। इससे कार का शीशा टूट गया। शिकायत करने पर टोलकर्मी विवाद करने लगे और मारपीट की। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक बराती थाने पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

एक बराती और टोलकर्मी घायल  
बरात में शामिल महिला पीलीभीत के थाना माधोटांडा के गांव शाहगढ़ निवासी धीरसिंह की पत्नी रिंकी प्रजापति और टोलकर्मी सिंधौली के गांव बिलंदापुर निवासी अजय को सीएचसी लाया गया। दोनों को चोट लगी थी। रिंकी प्रजापति ने टोलकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इलाज के बाद रिंकी देवी शाहजहांपुर चलीं गईं।

इसके बाद टोलकर्मी भी थाने पहुंचे और तोड़फोड़, मारपीट की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस सीसी कैमरों के आधार पर घटना के कारणों को जानने का प्रयास कर रही है। टोल मैनेजर जौनपुर के विकास शुक्ला ने बताया कि टोलकर्मी अजय कुमार की ओर से तहरीर दी गई है। सीओ प्रवीण मलिक का कहना है मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed