फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dispute during dance, groom spent the night in police station

Shahjahanpur News: डांस के दाैरान विवाद, दूल्हे ने थाने में बिताई रात

Mon, 05 May 2025 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 05 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Dispute during dance, groom spent the night in police station
मीरानपुर कटरा। हाजीपुर गांव में तिलक समारोह के दाैरान डीजे पर डांस के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट में वर, उसकी बहन और भतीजे समेत कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दूल्हे समेत तीन युवकों का शांतिभंग में चालान कर दिया है। इस कारण दूल्हे को पूरी रात थाने में ही बितानी पड़ी।
विज्ञापन


गांव के श्यामबहादुर जाटव ने बेटे राजीव कुमार की बरात सिंधौली क्षेत्र में तय की थी। सोमवार को बरात जानी है। इससे पहले शनिवार को तिलक समारोह था। घर में महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं और बाहर डीजे पर फिल्मी गीतों पर युवा नृत्य कर रहे थे। फिल्मी गीत को हटाकर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का गीत लगाने से डांस कर रहे गांव के युवक भड़क गए। उन्होंने विवाद करते हुए डीजे बंद करा दिया।
विज्ञापन


विरोध करने पर युवाओं ने श्यामबहादुर जाटव के घर पर हमला बोलकर लाठी-डंडों से बेटे राजीव कुमार, पुत्री बबली और भतीजे पिंकू जाटव को पीट दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बबली और पिंकू जाटव को अचेतावस्था में सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने दूल्हा राजीव कुमार, उसके छोटे भाई अजय कुमार समेत गांव के धर्मेंद्र और एक नाबालिग को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे पक्ष के श्रीकृष्ण के पुत्र योगेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह को भी पकड़ लिया। मारपीट के आरोप में रात भर दोनों पक्षों को थाने में रखा गया। रविवार की सुबह शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में दूल्हा राजीव समेत समेत तीन का चालान कर दिया। दूल्टे के छोटे भाई रिंकू जाटव व गांव के धर्मेद्र सिंह को सीओ के हस्तक्षेप के बाद छोड़ दिया।


--------

विवाद के चलते टला तिलक, बरात पर भी खतरा

-शनिवार को डीजे पर डांस को लेकर विवाद के चलते राजीव का तिलक नहीं हो सका। तिलक के आयोजन में रंग में भंग पड़ गया। चालान हाेने के चलते उसकी बरात पर भी खतरा मंडरा रहा है। श्याम बहादुर ने उच्च अधिकारियों से जान-माल के खतरे की आशंका जताई है।

-------------

डीजे पर डांस को लेकर विवाद की जानकारी आई है। मामले की जांच कराकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। ज्योति यादव, सीओ तिलहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed