फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dispute among doctors in Trauma Center of Government Medical College, fight

राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों में विवाद, मारपीट

Fri, 19 Aug 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Dispute among doctors in Trauma Center of Government Medical College, fight
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में बुधवार रात मारपीट हो गई। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों के बीच विवाद होने पर हंगामा खड़ा हो गया। मारपीट होने की सूचना पर चौक कोतवाली पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। मामले में दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया।
विज्ञापन

एक डॉक्टर की एंबुलेंस के चालक को जूनियर डॉक्टर ने ट्रॉमा सेंटर के गेट से भगा दिया था। एंबुलेंस के चालक ने डॉक्टर को फोन कर सूचना दी कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर उनसे गाली-गलौज कर रहे हैं। इसके बाद दोनों डॉक्टरों के बीच में विवाद हो गया। रात करीब ढाई बजे गाली-गलौज होने के साथ दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। वहां पर तैनात कर्मचारियों ने बीच-बचाव कराया। इस बीच चौक कोतवाली को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार ने पुलिस बल को अस्पताल भेजा। मारपीट के दौरान सरकारी डॉक्टर के मुंह व कान के आसपास चोटें लगी हैं। उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। सीओ सिटी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना आने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। इस प्रकरण में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

रात डॉक्टरों में मामूली विवाद हो गया था। दोनों पक्षों को बुलाकर समझाकर मामले में समझौता करा दिया गया।- डॉ. एयूपी सिन्हा, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed