{"_id":"65bc108949163b31190417d6","slug":"disorders-in-cmo-office-reply-sought-from-ao-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-112641-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सीएमओ कार्यालय में अव्यवस्थाएं, एओ से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सीएमओ कार्यालय में अव्यवस्थाएं, एओ से जवाब तलब
Fri, 02 Feb 2024 03:13 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 02 Feb 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
सीओएमओ कार्यालय का निरीक्षण करते डीएम। स्रोत: प्रशासन
शाहजहांपुर। स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए बृहस्पतिवार को डीएम उमेश प्रताप सिंह ने सीएमओ कार्यालय समेत कई स्थानों का निरीक्षण किया। पुराने जिला अस्पताल परिसर में वाहन खड़े मिलने पर आपत्ति जताई। इसके अतिरिक्त अन्य कमियां मिलने पर सुधार के निर्देश देते हुए प्रशासनिक अधिकारी (एओ) से जवाब तलब किया।
पुराने जिला अस्पताल में डीएम ने बायोमैट्रिक इंस्टॉलेशन के बारे में जानकारी ली। परिसर में जर्जर इमारत को देखकर उसकी जगह पर नए भवन का प्रस्ताव बनाकर भेजने के लिए निर्देशित किया। जर्जर अलमारी, टूटे शौचालय व पार्किंग की बदहाल स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एओ से जवाब तलब किया। इसके बाद टीबी क्लीनिक में डॉट्स सेंटर में मरीजों से संवाद किया। उपचार के बारे में फीडबैक लिया। मरीजों को बांटे जाने वाली पोषण सामग्री के बारे में पूछा। डीएम ने परिसर में संचालित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के हेल्थ एटीएम को देखा। जिला कुष्ठ अधिकारी कार्यालय में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताते हुए सफाई के लिए निर्देशित किया। वैक्सीन भंडार में अभिलेख चेक किए। डीएम ने प्राथमिक विद्यालय दिलावर भटकर का निरीक्षण किया। शिक्षामित्र शकील खान विद्यालय से अनुपस्थित पाए गए। विद्यालय में पानी आपूर्ति की व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर डीएम ने प्रधानाध्यापक श्रद्धा पांडेय को जल्द दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।