{"_id":"6820fa3247c8f7742a08021e","slug":"disabled-youth-committed-suicide-after-being-insulted-at-a-party-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-143577-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दावत में बेइज्जती से क्षुब्ध दिव्यांग युवक ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दावत में बेइज्जती से क्षुब्ध दिव्यांग युवक ने जान दी
Mon, 12 May 2025 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 12 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
मृतक दिव्यांग नंदलाल का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
मीरानपुर कटरा। दावत में बेइज्जती से क्षुब्ध गांव कटैया निवासी दिव्यांग नंदलाल (28 वर्ष) ने शनिवार रात आत्महत्या कर ली। उनका शव नहर किनारे पाकड़ के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
शनिवार को गांव के पूरनलाल कश्यप के बेटे की शादी थी। ई-रिक्शा चलाने वाले नंदलाल दावत में गए थे। आरोप है कि तभी गांव के वीरपाल ने कुष्ठ रोगी कहते हुए उसकी बेइज्जती कर दी। दावत में उसे अलग खाना खिलाने की बात कहते हुए आरोपी बोला कि नंदलाल को बाहर मड़ैया डालकर रहना चाहिए। यह सुनकर वह खाना छोड़कर ई-रिक्शा लेकर नहर किनारे गया, जहां वह ई-रिक्शा पर चढ़ा और पाकड़ के पेड़ से रस्सी बांधी। फिर फंदा गले में डालकर लटककर जान दे दी।
खेत पर गए ग्रामीणों ने शव देखकर नंदलाल के परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस के साथ पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। मृतक के पिता जोराबर की तहरीर पर गांव के वीरपाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ तिलहर ज्योति यादव ने बताया कि मामले में गहनता से जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।