फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Disabled people kept waiting in the sun, doctors did not come

Shahjahanpur News: धूप में इंतजार करते रहे दिव्यांग, नहीं आए डॉक्टर

Tue, 02 Apr 2024 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 02 Apr 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Disabled people kept waiting in the sun, doctors did not come
शाहजहांपुर। कलान और मिर्जापुर आदि दूरदराज क्षेत्र से प्रमाण पत्र बनवाने आने वाले दिव्यांगों को सोमवार को गर्मी और धूप में काफी लंबा इंतजार करना पड़ा। प्रमाण पत्र बनवाने के लिए समय सुबह दस बजे का है, लेकिन दोपहर 12 बजे तक डॉक्टर नहीं पहुंचे। दो घंटे देर से पहुंचे डॉक्टरों ने बाद में दिव्यांगों की जांच की।
विज्ञापन

पुराना जिला अस्पताल में सीएमओ कार्यालय के नजदीक में दिव्यांगों के प्रमाण पत्र बनाने का कार्य प्रत्येक सोमवार को होता है। मेडिकल बोर्ड में हड्डी, आंख और नाक-कान गला रोग के डॉक्टर दिव्यांगों का प्रमाण पत्र बनाने के लिए उनका परीक्षण करते हैं। प्रमाण पत्र बनवाने के लिए हर सोमवार को दूर-दराज से दिव्यांग पहुंचते हैं। सुबह दस बजे से लेकर शाम तक प्रमाण पत्र बनवाने का काम होता है। सोमवार को बड़ी संख्या में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पहुंचे, लेकिन दोपहर 12 बजे तक डॉक्टर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

आंख रोग विशेषज्ञ डॉ.प्रपात्र कनौजिया को छुट्टी पर होना बताया गया। शेष डॉक्टरों का दिव्यांग इंतजार करते रहे। तेज धूप में टिनशेड के नीचे बैठकर दिव्यांग परेशान होते रहे। छोटा टिनशेड होने से आसपास के छांव वाले स्थानों की तलाश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
-हड्डी रोग के अकेले डॉक्टर होने की वजह से राजकीय मेडिकल कॉलेज में ओपीडी में मरीजों को देखकर आते हैं। शेष डॉक्टर समय से क्यों नहीं आए? इसके बारे में जानकारी कर दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
डॉ.आसिफ, डिप्टी सीएमओ व नोडल अधिकारी
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed