फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dirty water from drains filled the roads of Surahi village

Shahjahanpur News: सुराही गांव के रास्तों पर भरा नालियों का गंदा पानी

Mon, 05 May 2025 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 05 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Dirty water from drains filled the roads of Surahi village
खुदागंज के गांव सुराही में सड़क पर बहता पानी। संवाद
खुदागंज। ग्राम पंचायत फुलवा के मजरा सुराही में कई माह से सफाई नहीं होने से कीचड़ और गंदगी से नालियां उफनाने लगी हैं। गांव के अधिकांश रास्तों पर पानी भरा है। इससे ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। साथ ही संक्रामक बीमारियां फैलने का भी खतरा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि कई माह से सफाई कर्मी के न आने से हर तरफ गंदगी बढ़ गई है। कई बार ग्राम प्रधान से कहा गया, लेकिन सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हो सका। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भीमसेन शर्मा का आरोप है कि सफाई कर्मी ग्राम प्रधान के घर तक आता है और वहीं से वापस चला जाता है। ग्राम प्रधान के पति प्रमोद वर्मा ने पूर्व बीडीसी के आरोप को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि सफाई कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी के तबादले के लिए एडीओ पंचायत से संपर्क कर चुके हैं और गांव में सफाई व्यवस्था जल्द बहाल कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed