फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dirt found on contact road, instructions to take action against zonal officer

Shahjahanpur News: संपर्क मार्ग पर मिली गंदगी, जोनल अधिकारी पर कार्रवाई के निर्देश

Wed, 10 Jul 2024 03:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 10 Jul 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Dirt found on contact road, instructions to take action against zonal officer
जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने नवादा इंदेपुर स्थित सखी वन स्टाफ सेंटर, कार्यालय जिला बाल संरक्ष
शाहजहांपुर। डीएम उमेश प्रताप सिंह ने नवादा इंदेपुर स्थित सखी वन स्टाफ सेंटर, कार्यालय जिला बाल संरक्षण इकाई एवं राजकीय बाल गृह (बालक) का निरीक्षण किया। इस दौरान संपर्क मार्ग पर जगह-जगह कूड़ा पड़ा होने पर डीएम ने नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि संबंधित जोनल अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

सखी वन स्टाफ सेंटर, कार्यालय जिला बाल संरक्षण इकाई एवं राजकीय बाल गृह (बालक) में साफ सफाई ठीक न होने पर डीएम ने जिला प्रोबेशन अधिकारी से बेहतर साफ-सफाई कराने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान कुछ पंजिकाओं में पृष्ठ प्रमाणित न होने पर जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने वन स्टाफ सेंटर पर एक सब इंस्पेक्टर की ड्यूटी लगाए जाने के निर्देश दिए। आश्रय गृह में बालिकाओं से खानपान, रहन-सहन आदि व्यवस्थाओं के संबंध में पूछा। डीएम ने राजकीय बालगृह बालक में बच्चों से रहन-सहन, खान-पान, पढ़ाई-लिखाई, कपड़े आदि व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed