{"_id":"67e3012c0c726336980c2d46","slug":"direct-bus-service-started-from-shahjahanpur-to-meerut-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-140299-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शाहजहांपुर से मेरठ के लिए सीधी बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शाहजहांपुर से मेरठ के लिए सीधी बस सेवा शुरू
Wed, 26 Mar 2025 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिवहन निगम ने तीन नए रूट बनाकर फाइनल कर दिए हैं। मंगलवार को मेरठ रूट पर सीधे बस सेवा को शुरू करा दिया गया। वहीं, दो अन्य रूट पर किराया तय कर जल्द ही इसे शुरू कराने की तैयारी है।
शाहजहांपुर से अभी तक मेरठ के लिए कोई बस सीधी नहीं थी। रात साढ़े आठ बजे गोला डिपो की बस यहां आती थी। उससे यात्री सफर करते थे। यात्रियों के मुताबिक, यह बस भी कई बार बस स्टैंड न आकर सीधे निकल जाती थी। इसे ध्यान में रखते हुए शाहजहांपुर से मेरठ तक की सीधी सेवा को शुरू करा दिया है। डिपो प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि बस अड्डे से सुबह सात बजे मेरठ के लिए बस रवाना की गई है। यहां से मेरठ 321 किलोमीटर दूर है।
इसी तरह खजुरिया लखनऊ के लिए दो बसों का संचालन शुरू करने की तैयारी है। बस यहां से चलकर पलिया के आगे खजुरिया में रात में रुकेगी। वहां से भीरा, लखीमपुर, सीतापुर, लखनऊ जाएगी। दो बसों को चलाकर लंबी दूरी को कवर किया जाएगा। हल्द्वानी और अलीगढ़ रूट पर बस सेवा भी चलाने की तैयारी है। इनके लिए किराया तय किया जा रहा है।