{"_id":"7c07d85732377acb79c964d1dbbf828e","slug":"diploma-engineers-have-also-encompass-work-outs-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्लोमा इंजीनियर्स ने कार्य बहिष्कार कर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्लोमा इंजीनियर्स ने कार्य बहिष्कार कर दिया धरना
शाहजहांपुर।
Updated Mon, 22 Feb 2016 08:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रारंभिक ग्रेड वेतन में संशोधन सहित अन्य मांगें शासन स्तर पर लंबित रखे जाने के विरोध में विभिन्न विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के घटक संगठनों ने सोमवार को पांचवें दिन भी कार्य बहिष्कार जारी रखते हुए लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग शारदा नहर खंड कार्यालय में धरना दिया। इस दौरान सभाओं में जूनियर इंजीनियरों ने 25 फरवरी से बेमियादी हड़ताल करने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन
लोनिवि के संघ भवन में आयोजित धरना स्थल पर सभा में हड़ताल संबंधी तैयारियों की समीक्षा की गई। लोनिवि इकाई के जिला सचिव सोमपाल सिंह ने बताया कि सभी खंडों के अवर अभियंताओं ने माप पुस्तिकाएं जमा कर दी हैं। साथ ही विभागीय स्टोर से सामान की निकासी बंद कर दी गई है। सभी एक्सईएन को भी अवगत करा दिया गया है कि हड़ताल अवधि में विभाग अथवा ठेकेदारों के स्तर से हुए काम का मापन अवर अभियंता नहीं करेंगे।
विज्ञापन
राज सिंह की अध्यक्षता में हुई सभा में एचएन मिश्रा, संजीव दीक्षित, शैलेंद्र अवस्थी, एम रहमान, प्रवीण कुमार, नजर अंसारी, ठाकुर सिंह, रोशन अली, अरविंद पटेल, अतर पाल सिंह, गया प्रसाद चौरसिया आदि संवर्ग के साथियों में जोश भरा। उधर, सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ से संबद्ध सिंचाई विभाग के अवर अभियंताओं ने शारदा नहर खंड कार्यालय में धरना दिया। उन्हें संबोधित करते हुए संगठन के उपाध्यक्ष बीएम सिंह ने कहा कि जेई संवर्ग के सम्मान से कोई समझोता नहीं किया जाएगा। धरना में ठाकुर सिंह, श्याम कुमार मिश्रा, प्रवीण यादव, फूलचंद्र सोनकर, मानवेंद्र सिंह, डोरी लाल, जय प्रकाश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन