फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Digital X-ray machine locked in CHC... doctors referring patients

Shahjahanpur News: सीएचसी में ताले में बंद डिजिटल एक्स-रे मशीन...मरीजों को रेफर कर रहे डॉक्टर

Mon, 02 Jun 2025 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Digital X-ray machine locked in CHC... doctors referring patients
निगोही सीएचसी में बंद पड़ा एक्स-रे कक्ष। संवाद - फोटो : तालाब में पड़ा कूड़ा-कचरा।
शाहजहांपुर। जिले की स्वास्थ्य इकाइयों पर एक्स-रे मशीन होने के बावजूद मरीजों को सुविधा नहीं मिल पा रही। खुटार, अल्हागंज, जैतीपुर समेत छह सीएचसी पर डिजिटल एक्स-रे मशीन कमरों में धूल फांक रहीं हैं। तकनीशियन के अभाव में कई सीएचसी पर सप्ताह में एक दिन एक्स-रे किए जा रहे हैं। इस वजह से मरीजों को निजी सेंटर या राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया जाता है।
विज्ञापन

नवंबर 2023 में शासन से 11 डिजिटल एक्स-रे मशीनों को भेजकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में लगाया गया था। एक मशीन की कीमत करीब 17.86 लाख रुपये है। मशीनों के स्थापित होने के बावजूद मरीजों को लाभ नहीं मिल पाया। एक्स-रे मशीनों को स्थापित कर दिया गया, लेकिन तकनीशियन नहीं होने से संचालन नहीं हो पाया।
विज्ञापन

करीब डेढ़ साल के बाद भी मशीनें सीएचसी के एक्स-रे कक्षों में धूल फांक रहीं हैं। कांट सीएचसी के एक्स-रे मशीन का ताला कई महीने से नहीं खुला है। अल्हागंज, निगोही, जैतीपुर की स्थिति भी यही है। सरकारी सुविधा नहीं मिलने से मरीजों को रुपये खर्च कर निजी केंद्रों पर एक्स-रे कराना पड़ रहा है नहीं तो जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक्स-रे का बोझ बढ़ रहा है। एक दिन में यहां 150 मरीजों के एक्स-रे किए जा रहे हैं। सीएचसी में सुविधा शुरू होने के बाद यहां आधे से ज्यादा मरीजों के कम होने की संभावना है।

खुटार में एक्सरे मशीन फुंकी, पुवायां में तीन दिन होते हैं एक्सरे

पुवायां। पुवायां सीएचसी में एक्सरे फिल्म न होने के कारण एक्सरे नहीं हो पा रहे हैं। एक्स-रे वाले रोगियाें को यहां से जिला मुख्यालय रेफर कर दिया जाता है। 24 मई को सीएमओ ने सीएचसी का निरीक्षण करने के दौरान जल्द ही एक्स-रे फिल्म उपलब्ध कराने की बात कही थी। फिल्म उपलब्ध होने पर एक्सरे होने लगे हैं, लेकिन टेक्नीशियन सुधीर कुमार तीन दिन पुवायां और तीन दिन सिंधौली सीएचसी पर सेवाएं देते हैं। खुटार सीएचसी पर 20 दिन से एक्स-रे मशीन फुंकी पड़ी है। प्रभारी डाॅ. संजीव कुमार ने बताया कि अधिकारियों का मशीन फुंकने के बारे में अवगत करा दिया गया है। संवाद

तिलहर में तीसरे दिन मिलती रिपोर्ट
हाईवे के किनारे बनीं तिलहर सीएचसी पर मरीजों के डिजिटल एक्स-रे सप्ताह में केवल एक दिन सोमवार को ही होते हैं। रोजाना कम से कम 50 मरीजों के सामान्य एक्स-रे होते हैं। मरीजों और उनके साथ आए तीमारदारों के अनुसार- एक्स-रे फिल्म सूखने पर दो घंटे बाद दे दी जाती है, लेकिन रिपोर्ट तत्काल नहीं, तीसरे दिन दी जाती है। जलालाबाद सीएचसी पर एक्स-रे मशीन चलने के बावजूद लोगाें को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। टेक्नीशियन नंदलाल ने बताया कि पहले यहां दो सहायक थे। तब एक्स-रे का कार्य तेज गति से चलता रहता था। करीब एक साल पहले दोनों सहायक का तबादला अल्हागंज हो जाने के बाद से यहां कोई सहायक नियुक्त नहीं किया गया है।

कटरा में एक्स-रे फिल्म ही खत्म
मीरानपुर कटरा सीएचसी पर डिजिटल एक्स-रे मशीन की फिल्म तीन मई को खत्म हो गई थी। फिल्म न होने के कारण मरीजों के होने वाले एक्स-रे के प्रिंट नहीं मिल पा रहे। मरीज एक्स-रे की फोटो मोबाइल में खींचकर उपचार कराते हैं। तकनीशियन दिलीप कुमार ने बताया कि फिल्म के अभाव में प्रतिदिन मात्र आठ से दस मरीजों के ही एक्स-रे हो रहे हैं।

निगोही में भी ताले में बंद मशीन, जैतीपुर में सुविधा नहीं
निगोही में करीब एक साल पहले आई एक्स-रे मशीन ताले में बंद धूल फांक रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग होने की वजह से हर रोज हादसे से घायल आते हैं। उनका एक्स-रे करने के बजाय राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जाता है। जैतीपुर सीएचसी पर विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने एक्स-रे मशीन का उद्घाटन किया था। टेक्नीशियन न होने के चलते मशीनें कमरे में धूल फांक रही हैं।


---मरीजों ने बताई रिपोर्ट तुरंत न मिलने की परेशानी---
पैर में चोट लग गई थी। डाॅक्टर के कहने पर एक्सरे कराया, लेकिन रिपोर्ट नहीं दी गई। वहां से रिपोर्ट करने के लिए इंतजार करने को कहा गया है। - वीरपाल, जोगीपुर (तिलहर)


कई दिन से पेट में दर्द हो रहा था। डॉक्टर के निर्देश पर एक्स-रे करा लिया, लेकिन रिपोर्ट लेने बाद में आने को कहा गया है। तभी इलाज शुरू हो पाएगा। -ब्रजेश कुमार, जोधपुर नवदिया (तिलहर)

सीएचसी पर एक्स-रे कराने आए थे। यहां डॉक्टर ने मना कर शहर जाने की सलाह दी है। अब निजी सेंटर पर एक्स-रे कराना होगा। - रामरतन शर्मा, मोहल्ला आजादनगर, निगोही


सभी सीएचसी से एक्स-रे मशीनों और तकनीशियन के बारे में जानकारी मांगी गई है। डाटा आते ही जहां तकनीशियन नहीं हैं, वहां के लिए व्यवस्था कराकर एक्स-रे की सुविधा लाेगों को दिलाई जाएगी। - डॉ. विवेक मिश्रा, सीएमओ

निगोही सीएचसी में बंद पड़ा एक्स-रे कक्ष। संवाद

निगोही सीएचसी में बंद पड़ा एक्स-रे कक्ष। संवाद- फोटो : तालाब में पड़ा कूड़ा-कचरा।

निगोही सीएचसी में बंद पड़ा एक्स-रे कक्ष। संवाद

निगोही सीएचसी में बंद पड़ा एक्स-रे कक्ष। संवाद- फोटो : तालाब में पड़ा कूड़ा-कचरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed