{"_id":"658dc67911f9b5ac9d00a5c4","slug":"difficult-to-travel-by-train-and-bus-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-10708-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ट्रेन और बस से सफर करना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ट्रेन और बस से सफर करना मुश्किल
Fri, 29 Dec 2023 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिसंबर अंत में सर्दी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। घना कोहरा होने से ट्रेन और बसों के संचालन पर असर पड़ने लगा है। अप और डाउन लाइन की ट्रेनें दो से तीन घंटे देरी से आ रही हैं। इसी तरह रोडवेज बसों में 25 प्रतिशत लोड फैक्टर के नियम की वजह से यात्रियों को बसें नहीं मिल पा रही हैं। ऐसे में यात्रियों को भीषण सर्दी में इंतजार करना पड़ रहा है।
कोहरे की वजह से रोडवेज बसों के संचालन पर अधिक फर्क पड़ा है। निगम ने 50 प्रतिशत लोड फैक्टर का नियम लागू किया है। ऐसे हालात में विभिन्न रूटों पर हर दस मिनट पर बसाें के संचालन पर रोक लग गई। मानक के अनुसार सवारियां होने पर बसों को निकाला जाता है। सीतापुर, हरदोई रूट पर शाम सात बजे के बाद बस मिलना बंद हो गई। मौसम खुला होने पर बस का इंतजाम कर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचा दिया जाता था, लेकिन अब रात में 25 सवारी होने पर बस भेजी जाएगी। इसी तरह रात दस बजे के बाद दिल्ली रूट, शाम आठ बजे के बाद बरेली, फर्रुखाबाद आदि रूटों पर बसों का संचालन रोक दिया गया है। इसके चलते यात्रियों को सर्दी में अलाव के सहारे रात काटनी पड़ रही है। वहीं कोहरा अधिक होने पर बसों को ढाबे, पेट्रोल पंप, थाने के पास आदि सुरक्षित स्थानों पर रोकने के आदेश दिए गए हैं। इसकी वजह से लोग विलंब से अपनी मंजिल तक पहुंच पा रहे हैं।
दो से तीन घंटे देरी से आ रही ट्रेनें
-कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। रात की ट्रेनों पर सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है। दो से तीन घंटे तक गाड़ियां विलंब से चलने के चलते यात्रियों को स्टेशन पर रात बिताना पड़ रही है। इसी तरह दिन में भी ट्रेनें समय से नहीं आ रही है। नई दिल्ली से लखनऊ जाने वाली कांशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 50 मिनट देरी से आई। इसके अतिरिक्त डाउन लाइन की श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी दो घंटे विलंब से पहुंची है। पंजाब मेल, किसान एक्सप्रेस, बेगमपुरा एक्सप्रेस आदि भी काफी देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन
-परिवहन निगम के एमडी के आदेश पर 50 प्रतिशत लोड फैक्टर का मानक होने पर बस को चलाया जाएगा। पर्याप्त सवारी होने पर रात में भी बस का इंतजाम कराकर यात्रियाें को भेजा जाता है।
विनोद मिश्रा, डिपो प्रभारी