फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dhanush Yagna, Parshuram-Laxman dialogue and Sita Swayamvar were staged

Shahjahanpur News: धनुष यज्ञ, परशुराम-लक्ष्मण संवाद और सीता स्वयंवर का हुआ मंचन

Sat, 19 Oct 2024 03:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Dhanush Yagna, Parshuram-Laxman dialogue and Sita Swayamvar were staged
कांट की रामलीला में धनुष यज्ञ का मंचन करते कलाकार। स्रोत: मंचन समिति
कांट। रामलीला में पांचवें दिन शुक्रवार को धनुष यज्ञ, परशुराम-लक्ष्मण संवाद और सीता स्वयंवर की लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन

रामलीला के मंचन के दौरान राजा जनक के दरबार में देश-विदेश से आए राजा-महाराजा भगवान शिव के धनुष को तोड़ने का प्रयास करते हैं। धनुष भंग नहींं होने पर राजा जनक निराश हो जाते हैं। बाद में गुरु विश्वामित्र का आदेश मिलते ही श्रीराम धनुष भंग कर राजा जनक का संकट दूर करते हैं।

शिव धनुष टूटने से क्रोधित हुए भगवान परशुराम राजा जनक के दरबार पहुंचते हैं। उनका लक्ष्मण के साथ तीखा संवाद होता है। अंत में परशुराम भगवान श्रीराम के वास्तविक रूप को पहचान जाते हैं और उनकी आराधना कर लौट जाते हैं। तत्पश्चात श्रीराम व माता सीता के बीच जयमाल का मंचन किया जाता है। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राम मुरारी मिश्रा, उपाध्यक्ष रामचन्द्र मिश्रा, संजीव मिश्रा, गोविंद पांडे, सुरेश चंद्र सक्सेना आदि ने व्यवस्था में सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed