{"_id":"635589c25f6072116f049e71","slug":"dhanteras-business-crossed-100-crores-on-the-second-day-shahjahanpur-news-bly5017758162","type":"story","status":"publish","title_hn":"0धनतेरस पर दूसरे दिन 100 करोड़ के पास पहुंचा कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
0धनतेरस पर दूसरे दिन 100 करोड़ के पास पहुंचा कारोबार
विज्ञापन
शाहजहांपुर। धनतेरस पर दूसरे दिन बाजार में खूब धन बरसा हुई। कारोबारियों के अनुसार, कारोबार 100 करोड़ के पार पहुंच गया। बड़ी संख्या में लोगों ने जेवरात, सोने-चांदी के सिक्के, इलेक्ट्रॉनिक सामान, गिफ्ट आइटम, बर्तन, मोबाइल, बाइक, कार, स्कूटी से लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली तक खरीदा। घरेलू साज-सज्जा का सामान भी खूब बिका।
रविवार शाम पांच बजे तक धनतेरस होने के कारण शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में बाजार सुबह से ही गुलजार रहे, बर्तनों की दुकानों पर सुबह से ही भीड़ उमड़ने लगी। दोपहर तक ऑटो, इलेक्ट्रानिक्स, कपड़ा व अन्य बाजार भी जगमग हो गए। शहर में सदर बाजार, बहादुरगंज, चौक, जलालनगर बजरिया समेत अन्य बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं से लेकर बच्चे, बड़े और बुजुर्ग ने खरीदारी की। दो व चार पहिया शोरूम संचालक गाड़ियों को तैयार कराकर उनकी डिलीवरी करते रहे। धनतेरस के दिन मकान, प्लॉट और फ्लैट का बैनामा भी कराया। बर्तनों की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ रही। लोगों ने स्टील के बर्तनों के साथ ही परंपरागत तांबे व पीतल के बर्तन भी खरीदे। इसके साथ ही मिठाई तथा गिफ्ट आइटम की खूब खरीदारी हुई।
18 करोड़ के बिक गए बर्तन
उद्योग व्यापार मंडल की बर्तन एवं क्रॉकरी इकाई के जिलाध्यक्ष महेश तुली के अनुसार धनतेरस के दूसरे दिन तक जिले में करीब 18 करोड़ का कारोबार हुआ है। लोगों ने डिनर सेट, कप सेट, बाउल आदि की खरीदारी की तो कुछ लोगों ने नेग के तौर पर गिलास, कटोरी, चम्मच, फ्रूट बास्केट, बर्तन स्टैंड, तांबे का मग, लोटा आदि लिए। जबकि शनिवार होने के कारण धनतेरस के पहले दिन कुछ लोगों ने स्टील के बर्तनों से परहेज किया था।
विज्ञापन
30 करोड़ का हुआ सराफा कारोबार
- सराफा एसोसिएशन सदर बाजार के अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने बताया कि धनतेरस पर बाजार में चांदी की बोतल, सुराही, चांदी का दीपक, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां भी खूब बिकी। इसके अलावा महिलाओं व पुरुषों ने अपने लिए आभूषणों भी खरीदे। सोने की अंगूठी, हार, चेन की मांग ज्यादा रही। बताया कि शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक सराफा कारोबार करीब 30 करोड़ का कारोबार हुआ। गुणवत्ता से समझौता न करने वालों ने होलमार्क वाले आभूषण ही खरीदे।
ब्रांडेड कंपनियों के एलईडी, फ्रिज व मोबाइल बिके
कारोबारी बलविंदर सिंह बजाज ने बताया कि धनतेरस पर बाजारों में इलेक्ट्रानिक और इलेक्ट्रिक सामान की खूब खरीदारी हुई। एलईडी, वाशिंग मशीन, फ्रिज, मोबाइल, एसी व अन्य सामान रात तक बिकते रहे। युवाओं ने लैपटॉप की खरीदारी की। बाजार में ब्रांडेड कंपनी के मोबाइल और ब्रांडेड कंपनी के विभिन्न उपकरणों की मांग ज्यादा रही। जिले में करीब 15 करोड़ का कारोबार हुआ।
25 करोड़ रुपये के बिके गए वाहन
धनतेरस पर दो व चार पहिया वाहनों समेत अन्य बड़े वाहनों के शोरूम पर खूब भीड़ उमड़ी। शोरूम मालिक देर रात तक पहले से बुक वाहनों की डिलीवरी कराते रहे। दो पहिया वाहनों में सबसे ज्यादा स्कूटी बिकी। कारोबारी अनुज कपूर ने बताया कि धनतेरस पर करीब 200 दो पहिया वाहन उनके यहां से डिलीवर हुए। अनुमान है कि करीब 500 दो पहिया वाहन बिके होंगे। 100 चार पहिया वाहनों की बिक्री होने की उम्मीद है। इस तरह वाहन बाजार में 25 करोड़ से ज्यादा की खरीदारी हुई है।
12 करोड़ की बिक गई मिठाई और गिफ्ट आइटम
बाजार में वाहन, इलेक्ट्रिक सामान, बर्तन के अलावा मिठाई, सजावट के अन्य सामान, लाई-लावा-चूरा, गणेश-लक्ष्मी, कुुबेर व हनुमानजी की मूर्तियां भी खूब बिकीं। इन बाजारों में भी करीब 12 करोड़ से ज्यादा का व्यापार होने का अनुमान है। मिठाई कारोबारी ने सत्यप्रकाश आर्य ने बताया कि जिले में करीब पांच करोड़ रुपये की मिठाई बिकने का अनुमान है।