फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dhananjaya's lethal bowling led Royal Eleven to a 10-wicket victory.

Shahjahanpur News: धनंजय की घातक गेंदबाजी से रॉयल इलेवन 10 विकेट विजयी

Mon, 19 Jan 2026 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Dhananjaya's lethal bowling led Royal Eleven to a 10-wicket victory.
जीएफ कॉलेज के मैदान पर धनंजय को मैन ऑफ दा मैच का पुरस्कार देते आयोजक। स्रोत: आयोजक - फोटो : महिलाओं को जागरूक करती महिला आरक्षी।
शाहजहांपुर। स्व.सूरज कांति मेमोरियल क्रिकेट लीग में रॉयल इलेवन ने चौधरी क्रिकेट अकादमी को दस विकेट से हरा दिया। सात विकेट लेने वाले धनंजय को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

जीएफ कॉलेज के मैदान पर चौधरी क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 26 रन बनाए। रंजीत सिंह ने 11 रन बनाए। अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। रॉयल इलेवन की ओर से धनंजय ने सात और मोहित ने दो विकेट हासिल किए। जवाब में रॉयल इलेवन ने तीन ओवर में ही बिना विकेट खोए मैच को जीत लिया। प्रतेश दीक्षित ने 13 और अपूर्व ने 11 रन बनाए।
विज्ञापन

मैच के अंपायर अभय सिंह गुर्जर व फरीद खान रहे। स्कोरिंग सनी व कमेंटरी पंकज छापू ने की। मैच में दिनेश शर्मा, शिखर दीक्षित, जगदीश, चंदू आदि मौजूद रहे।
--
एनपीएल : नाइटराइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स को 34 रन से दी शिकस्त

निगोही। पुवायां मार्ग की राइस मिल के मैदान पर आयोजित एनपीएल टूर्नामेंट में रविवार को लीग मुकाबले में नाइटराइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स को 34 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली। तूफानी अर्धशतक और बेहतरीन गेंदबाजी से मैच का रुख मोड़कर जीत में अहम भूमिका निभाने वाले नाइटराइडर्स के हरफनमौला बाबू हरी को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रॉयल चैलेंजर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। नाइटराइडर्स की शुरुआत बेहद खराब रही और केवल 11 रन पर टीम के पांच विकेट गिर गए। इसके बाद बाबू हरी ने पारी संभाली। उन्हाेंने 43 गेंद पर दस छक्कों और पांच चाैकों की मदद से 86 रनों की आक्रामक पारी खेली। उन्हें अमन ठाकुर (44 रन) और मोहित (40 रन) का भी बेहतर साथ मिला। इन खिलाड़ियों की बदौलत टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 190 रन का लक्ष्य दिया। इस दौरान विपक्षी टीम के असद अंसारी, कैफ और नसीम खान ने कई विकेट चटकाए।

बाद में बल्लेबाजी करने उतरी रॉयलचैलेंजर्स की टीम नियमित अंतराल पर विकेट खोती रही। उपांश चौहान ने 29 रनों और कैफ ने 20 रनों का योगदान दिया, लेकिन नाइटराइडर्स के गेंदबाजों के सामने कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक टिक नहीं सका। अंत में पूरी टीम 19.2 ओवर में 156 रन पर ढेर हो गई। गेंदबाजी में भी बाबू हरी ने कहर बरपाया और चार ओवर में 27 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट झटक लिए।
उनके अलावा असद अंसारी ने 24 रन और कैफ ने 32 रन देकर तीन-तीन विकेट लिए। शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए एनपीएल के चेयरमैन नदीम खां ने बाबू हरी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। संवाद

--
सहसोगा ने आमतारा को चार विकेट से हराया
कुर्रियाकलां। गांव के माता फूलमती देवी मंदिर के मैदान पर आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार काे आमतारा और सहसोगा की टीमों के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें सहसोगा के खिलाड़ियों ने आमतारा की टीम को चार विकेट से हरा दिया।


सहसोगा की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आमतारा की टीम ने निर्धारित 14 ओवर में 124 रन बनाए। जवाब में सहसोगा की टीम ने छह विकेट खोकर मात्र 10 ओवर में 125 रन बनाकर मैच जीत लिया। विजेता टीम के सत्यम मिश्रा को 32 रन बनाने और तीन विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। व्यवस्था में उत्कर्ष चौहान, अजय सिंह, ऋषभ परमार, निखिल मिश्रा, गोपाल बाजपेयी आदि का सहयोग रहा। संवाद

जीएफ कॉलेज के मैदान पर धनंजय को मैन ऑफ दा मैच का पुरस्कार देते आयोजक। स्रोत: आयोजक

जीएफ कॉलेज के मैदान पर धनंजय को मैन ऑफ दा मैच का पुरस्कार देते आयोजक। स्रोत: आयोजक- फोटो : महिलाओं को जागरूक करती महिला आरक्षी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed