{"_id":"697d0c1ccdca68f09307c730","slug":"devotion-to-god-gives-strength-to-a-person-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-164339-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: भगवान के प्रति समर्पण से मनुष्य को मिलती है शक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: भगवान के प्रति समर्पण से मनुष्य को मिलती है शक्ति
विज्ञापन
जलालाबाद स्थित आश्रम में अखिल भारतीय सोअहम महामंडल की ओर से आयोजित संत सम्मेलन मे मौजूद महिलाए
जलालाबाद। सोअहम आश्रम में अखिल भारतीय सोअहम महामंडल के तत्वावधान में चल रहे संत सम्मेलन में शुक्रवार को सोअहम पीठाधीश्वर स्वामी सत्यानंद महाराज ने कहा कि भगवान के प्रति समर्पित होकर मनुष्य बहुत बड़ी शक्ति पा सकता है। बोले- जिस दिन यह भरोसा हो जाएगा कि हमारा हर काम ईश्वर की मर्जी से चल रहा है, बहुत बड़े आत्मिक सुख की अनुभूति होगी।
उन्होंने मीराबाई, तुलसीदास, नरसी मेहता आदि भक्तों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन महापुरुषों ने पूरे समर्पण भाव से भगवान क़ी भक्ति करके उनका सानिध्य हासिल किया। स्वामी प्रीतमदास ने रामायण के प्रसंग सुनाकर लक्ष्मण जी और हनुमान जी की भक्ति का बखान किया। साथ ही अन्य प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को निष्काम भक्ति के गुण बताए।
स्वामी नारायणानंद महाराज ने सत्संग क़ी महत्ता बताते हुए कहा कि यह मार्ग मनुष्य को धर्म आधारित आचरण करने की प्रेरणा देता है। स्वामी शिवानंद ने गुरु महिमा पर प्रवचन देते हुए कहा कि जो व्यक्ति गुरु की शरण में पहुंचकर उनकी आज्ञा के अनुसार स्वयं को बना लेता है, उसका कल्याण निश्चित है। स्वामी सच्चिदानंद ने मनुष्य को धर्म पर चलने की प्रेरणा दी। सम्मेलन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।