फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sawan Somwar 2020: Devotees will not be able to offer Jalabhishek nor Belpatra on Shivling

Sawan 2020: शिवलिंग पर जलाभिषेक और न बेलपत्र चढ़ा पाएंगे श्रद्धालु

Mon, 06 Jul 2020 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 01:01 AM IST
विज्ञापन
Sawan Somwar 2020: Devotees will not be able to offer Jalabhishek nor Belpatra on Shivling
शाहजहांपुर। आदिदेव भगवान भोलेनाथ की उपासना का पवित्र माह सावन आज यानी सोमवार से शुरू हो रहा है। इस बार कांवड़ यात्रा पूरी तरह से प्रतिबंध है। साथ ही मंदिरों में शिवलिंग पर न तो बेलपत्र चढ़ाए जाएंगे और न ही जलाभिषेक होगा। ऐसा निर्णय कोरोना संक्रमण को देखते हुए लिया गया है। रविवार को मंदिरों की सफाई और सैनिटाइज करने के साथ अन्य तैयारियां देर रात तक चलती रहीं।
विज्ञापन

सावन माह में भगवान भोलेनाथ की उपासना का बहुत महत्व होता है। इस महीने भक्त मंदिरों में शिवलिंग का दूध, दही और जल से अभिषेक करते हैं। बेलपत्र, फल-फूल, धतूरा, भांग, मिष्ठान आदि चढ़ाकर इष्टदेव को प्रसन्न करते हैं। इस बार कोरोना संक्रमण को देखते हुए धार्मिक स्थलों में दर्शन और पूजन के लिए व्यवस्था शासन की ओर से लागू की गई, वही व्यवस्था सावन महीने में भी लागू रहेगी। पांच-पांच भक्त दूर से शिवलिंग का दर्शन कर सकेंगे। विधिवत पूजा अर्चन की मनाही है। भक्त न तो बेलपत्र अर्पित कर पाएंगे और न ही फल-फूल चढ़ाएंगे। यहां तक की अभिषेक भी प्रतिबंधित किया गया है।
विज्ञापन

पुजारी बोले- एक साथ पांच भक्तों को मंदिर में मिलेगा प्रवेश
शाहजहांपुर। बाबा विश्वनाथ मंदिर के पुजारी उमेश उपाध्याय ने बताया कि मंदिर में दूर से पांच-पांच भक्तों को दर्शन की अनुमति दी जाएगी। शिवलिंग का पूजन करने की अनुमति नहीं होगी। हनुमतधाम मंदिर के प्रबंध समिति अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बताया कि मंदिर के गर्भगृह में स्थापित दिव्य शिवलिंग का पूजन करने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी। मंदिर के बाहर दो टोकरियां और जल के लिए एक पात्र रखा जाएगा, जिसमें भक्त बेलपत्र, फल-फूल आदि रखेंगे और पात्र में जल डाल दिया जाएगा। बाद में पुजारी संदीप मिश्र मंत्रोच्चार के साथ पूजन करेंगे। चौक स्थित बाबा चौकसीनाथ मंदिर के पुजारी विजय गिरि और चंदन गोस्वामी ने बताया कि मंदिर में शिवलिंग पर जल और बेलपत्र चढ़ाने की अनुमति नहीं है। मंदिर में जालीदार कपाट खुले रहेंगे, जिससे भक्त दूर से ही दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिरों पर रहेगा पुलिस का पहरा, कांवड़ियों पर नजर
कोरोना संक्रमण के चलते इस बार कांवड़ यात्रा पर रोक है। लोगों से घरों में ही पूजन करने की अपील की गई है। मंदिरों में भीड़ को उमड़ने से रोकने के लिए जहां पुलिस का पहरा रहेगा। वहीं कांवड़ यात्रा पर निकलने वालों पर भी नजर रखी जाएगी। इसको लेकर एसपी एस. आनंद ने थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है। उनका कहना है शासन के निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed