फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Devotees thronged the Devi temples on the first day of Navratri.

Shahjahanpur News: नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

Mon, 22 Sep 2025 11:03 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Devotees thronged the Devi temples on the first day of Navratri.
विसरात ​स्थित काली माता मंदिर में नवरात्र के प्रथम दिन दर्शन करने पहुंचीं महिलाएं। संवाद
शाहजहांपुर। नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में भोर की पहली किरण से श्रद्धालुओं का तांता लग गया। मातारानी के भक्तों ने पूजा-अर्चना कर मां शैलपुत्री से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में घंटे और घड़ियालों की गूंज से आसपास का माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने घर में कलश की स्थापना की।
विज्ञापन

मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना के लिए सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में गंगाजल, पुष्प, फल, धूपबत्ती आदि पूजन सामग्री के साथ पहुंचे। श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर मातारानी के दरबार में पहुंचकर माथा टेक मन्नत मानी। मंदिरों में अधिक भीड़ होने के चलते श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना के लिए कतारबद्ध होना पड़ा।
विज्ञापन

बाबा विश्वनाथ मंदिर, बाबा बनखंडीनाथ मंदिर, चौकसीनाथ मंदिर, शिवमंदिर, त्रिलोकीनाथ मंदिर, जेल रोड व तारीन जलालनगर स्थित शिव मंदिर, संकट मोचन आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंदिरों में मेले जैसा माहौल देखने को मिला। मंदिरों के बाहर पूजा-अर्चना से संबंधित सामग्री की बिक्री को दुकानें लगी दिखाई दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानों पर देवरत्न, नारियल, चुनरी, जौ, तिल, मिठाई एवं मां दुर्गा की आकर्षक मूर्तियां, पोस्टर की बिक्री हुई। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। महिलाओं ने ढोलक की थाप और मंजीरे के साथ मातारानी के छंद गाए।
--
गायत्री शक्तिपीठ में अखंड जप का हुआ शुभारंभ
शाहजहांपुर। गायत्री शक्तिपीठ गौहरपुरा में शारदीय नवरात्र पर अखंड जप समूह साधना सोमवार से शुरू हो गई जो कि एक अक्तूबर तक चलेगी। प्रथम दिवस अखंड जप सुबह बजे प्रारंभ हुआ। इसके उपरांत पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ, संस्कार, प्रसाद वितरण और कन्या भोज का आयोजन किया गया। कलश, अखंड दीप स्थापना के साथ अखंड जप पूजन ट्रस्टी जय सिंह यादव ने किया। पूजन बादशाह शर्मा ने कराया। कार्यक्रम में यज्ञ हवन मंजू और सविता ने संपन्न कराया । इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ गौहरपुरा के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी राजा राम मौर्य ने कहा कि नवरात्र साधना का पर्व है। सभी परिजन समूह साधना में भाग लें। इस अवसर पर जिला समन्वयक सूरज वर्मा ने कहा कि युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने नवरात्र की साधना पर विशेष बल दिया है। संवाद
--
श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम पर भंडारा



तिलहर। बरैंचा गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का सोमवार को आरती और हवन के साथ विधिवत विश्राम हो गया। तत्पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें तमाम ग्रामीणों और राहगीरों ने श्रद्धा भाव से प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान कई श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन किया। व्यवस्था में पुजारी पंडित सच्चिदानंद तिवारी, छोटेलाल आदि ग्रामीणों का सहयोग रहा। संवाद

--
हनुमान गली में धूमधाम से हुई मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना

खुदागंज। नवरात्र पर दुर्गा पूजा के लिए सोमवार को हनुमान गली में विवेक सक्सेना ने मोहल्ले वालों के सहयोग से पंडाल तैयार कराकर वहां मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना कराई। इसके साथ ही दोपहर बाद से वहां देवी दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालु पहुंचने लगे। व्यवस्था में मोहल्ले के सभासद राम किशन राठौर, मुकेश राठौर, गोलू सक्सेना, पूरन लाल राठौर आदि का सहयोग रहा। आयोजकों के अनुसार मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन एक अक्तूबर को किया जाएगा। संवाद

विसरात स्थित काली माता मंदिर में नवरात्र के प्रथम दिन दर्शन करने पहुंचीं महिलाएं। संवाद

विसरात स्थित काली माता मंदिर में नवरात्र के प्रथम दिन दर्शन करने पहुंचीं महिलाएं। संवाद

विसरात स्थित काली माता मंदिर में नवरात्र के प्रथम दिन दर्शन करने पहुंचीं महिलाएं। संवाद

विसरात स्थित काली माता मंदिर में नवरात्र के प्रथम दिन दर्शन करने पहुंचीं महिलाएं। संवाद

विसरात स्थित काली माता मंदिर में नवरात्र के प्रथम दिन दर्शन करने पहुंचीं महिलाएं। संवाद

विसरात स्थित काली माता मंदिर में नवरात्र के प्रथम दिन दर्शन करने पहुंचीं महिलाएं। संवाद

विसरात स्थित काली माता मंदिर में नवरात्र के प्रथम दिन दर्शन करने पहुंचीं महिलाएं। संवाद

विसरात स्थित काली माता मंदिर में नवरात्र के प्रथम दिन दर्शन करने पहुंचीं महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed