{"_id":"65b2d85cf23ca2678002fac6","slug":"devotees-gathered-in-magh-mela-on-paush-purnima-took-a-dip-of-faith-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-112269-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पौष पूर्णिमा पर माघ मेले में उमड़े श्रद्धालु, आस्था की डुबकी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पौष पूर्णिमा पर माघ मेले में उमड़े श्रद्धालु, आस्था की डुबकी लगाई
Fri, 26 Jan 2024 03:23 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 26 Jan 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
ढाईघाट में पौष पूर्णिमा पर्व पर गंगा में स्नान करते श्रद्धालु। संवाद
मिर्जापुर। ढाईघाट गंगातट पर चल रहे माघ मेले में प्रथम स्नान पर्व पौष पूर्णिमा पर कड़ाके की ठंड में भी हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। पुरोहितों को दान देकर संत-महात्माओं के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
गंगातट पर पौष पूर्णिमा को तमाम श्रद्धालु और साधु-संत कल्पवास करने पहुंचे हैं। जिला पंचायत प्रशासन ने अस्थाई सड़कों पर छिड़काव कराके उन्हें मजबूत बनाने का प्रयास किया, लेकिन फिर भी मुख्य मार्ग से पूर्व को जाने वाले बाईपास पर ईंधन और राशन सामग्री से भरी दो-तीन ट्रैक्टर-ट्राॅली धंस गईं। उन्हें निकालने के लिए ट्रैक्टर चालकों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
गंगा घाटों पर अलाव नहीं जलाए जाने से कड़ाके की ठंड में गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की कंपकंपी छूट गई। ठंड से कांपते श्रद्धालुओं को देखकर मेला बाबू अनिल द्विवेदी और सहायक राजस्व निरीक्षक शंकर शरण गुप्ता ने स्टाफ के साथ चाय का वितरण कराया। जिला पंचायत कर्मचारी श्रद्धालुओं को आग्रह पूर्वक चाय पिला रहे थे। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने साधु-संतों के दर्शन किए। कल्पवास का पहला दिन होने से अधिकांश संतों के पंडालों में यज्ञशाला, मंदिर, प्रवचन पंडाल आदि निर्माण चलता रहा। संतों के पंडालों में भी ठंड से कांपते श्रद्धालुओं को चाय बांटी गई।