{"_id":"68d05385547fc2b3740584fd","slug":"devotees-gathered-at-the-amavasya-fair-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-153301-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अमावस्या के मेले में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अमावस्या के मेले में उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन
शाहजहांपुर में श्री रुद्र बाला जी धाम में कथा के समापन पर भंडारा ग्रहण करते श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : mathura
कांट। माता शीतला देवी के प्राचीन मंदिर पर रविवार को लगे अमावस्या मेले में सुबह से श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए उमड़ने लगे। बड़ी संख्या में महिलाओं ने देवी जी के दर्शन किए और उन्हें प्रसाद अर्पित कर परिवार की सुख-शांति के लिए मनौतियां मानी। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष महंत पंडित योगेश शर्मा ने बताया कि मां शीतला देवी का यह दरबार बहुत सच्चा है और श्रद्धा से मांगी गई हर कामना पूरी होती है। व्यवस्था में महंत के अलावा विमल बाजपेयी, अवनीश त्रिवेदी, मोहित सक्सेना, पुष्पेंद्र मिश्रा, विनोद राठौर, राधे वर्मा, अरविंद पाठक आदि का सहयोग रहा। संवाद
-- --
कथा के समापन पर भंडारे में ग्रहण किया प्रसाद
शाहजहांपुर। श्री रुद्र बालाजीधाम पर श्रीमद्भागवत कथा मोक्ष यज्ञ का विश्व शांति, पितरों की तृप्ति एवं सर्वकल्याण की कामना के साथ समापन हो गया। समापन पर हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। श्री रुद्र बालाजी धाम के पुजारी पंडित डॉ.कान्हा कृष्ण शुक्ल ने कहा कि आत्मा को जन्म व मृत्यु के बंधन से मुक्त कराने के लिए भक्ति मार्ग से जुड़कर सत्कर्म करना होगा। हवन-यज्ञ से वातावरण एवं वायुमंडल शुद्ध होने के साथ-साथ व्यक्ति को आत्मिक बल मिलता है। इस बीच भंडारे में प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर अमित मिश्र, वरुण गुप्ता, कृष्णा, शौर्य, मयंक, देव, आनंद आदि मौजूद रहे। संवाद
--
अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया
शाहजहांपुर। पंजाबी महासभा के पदाधिकारियों ने अस्थियों को विधि-विधान से मंत्रोच्चारण के बीच गंगा नदी में विसर्जित किया। लालपुल मोक्षधाम,अजीजगंज श्मशान घाट, पंच पीर निगोही रोड स्थित श्मशान घाट से 77 लोगों की अस्थियों को सुबह प्रसाद भवन से बस के जरिये कार्यकारिणी के सभी सदस्य लेकर गए। फर्रुखाबाद पांचाल घाट में विधि-विधान से मंत्रोचार कर विसर्जन किया गया। अध्यक्ष लाजपत बतरा, महामंत्री सुनील गुप्ता, कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुलाटी, विजय तुली, विनय चड्डा, सुनील गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
--
मन को शांति देते हैं धार्मिक आयोजन
सिंधौली। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रविवार को गांव नगला शाहजहां जाकर ब्लॉक प्रमुख मछला सिंह के आवास पर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया। कथा का विश्राम होने पर उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। बोले-धार्मिक आयोजन मन को शांति देते हैं। मुनेश्वर सिंह, अजय प्रताप यादव आदि मौजूद रहे।

शाहजहांपुर में श्री रुद्र बाला जी धाम में कथा के समापन पर भंडारा ग्रहण करते श्रद्धालु। संवाद- फोटो : mathura