फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Devotees danced to the hymns of Mata after the worship.

Shahjahanpur News: पूजन के बाद माता के भजनों पर झूमे भक्त

Mon, 15 Apr 2024 03:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 15 Apr 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced to the hymns of Mata after the worship.
चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में गरवा करतीं आईकेएमजी संस्था की महिलाए। स्रोत: संगठन
शाहजहांपुर। चैत्र नवरात्र के छठे दिन माता कात्यायनी का पूजन-अर्चन किया गया। घरों और मंदिरों में नवरात्रों को लेकर पिछले छह दिनों से चल रही देवी मां की आराधना जारी रही। अज्ञारी डालने के बाद दुर्गा सप्तशती का पाठ हुआ। आरती कर प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

शहर से लेकर गांव तक के मंदिरों में देवी मां के दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालु पहुंचे। चौक मंडी स्थित दुर्गा माता मंदिर, फूलमती मंदिर, टाउनहाल में नौ दुर्गा मंदिर, बाबा विश्वनाथ मंदिर आदि में दिनभर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा, जहां उन्होंने माता रानी का पूजन किया और प्रसाद चढ़ाया।
विज्ञापन

उधर, अंतर्राष्ट्रीय खत्री महासभा ग्रुप संस्था के सदस्यों ने चैत्र नवरात्र अवसर पर भजन संध्या का आयोजन किया, जिसमें माता रानी से जुड़े भजनों को प्रस्तुत करने के साथ ही नृत्य भी किया गया। इसके अलावा गरबा खेला गया। अध्यक्ष रजनी सेठ, उपाध्यक्ष पूनम टंडन, बीना मल्होत्रा, रिद्धि बहल, कोमल खन्ना, आरती खन्ना, विजयलक्ष्मी सूद, करिश्मा टंडन, वनिता कपूर आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed