{"_id":"69dbec5e40eab2995402a27b","slug":"devotees-danced-all-night-long-to-the-mother-goddesss-devotional-songs-during-the-durga-jagran-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-170435-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दुर्गा जागरण में रात भर माता की भेंटों पर झूमते रहे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दुर्गा जागरण में रात भर माता की भेंटों पर झूमते रहे श्रद्धालु
विज्ञापन
कांट में दुर्गा जागरण में भजन प्रस्तुत करते भजन गायक राम कुमार लक्खा। स्रोत: आयोजक
कांट। रामलीला मैदान पर मां दुर्गा जनकल्याण समिति की ओर से शनिवार की रात दुर्गा जागरण श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से आयोजित किया गया। जागरण में आए श्रद्धालु माता के भजनों पर पूरी रात झूमते रहे।
भगवान गणपति की आरती और माता दुर्गाजी के पूजन के साथ आरंभ हुए जागरण में प्रसिद्ध भजन गायक रामकुमार लक्खा और वैशाली जागरण ग्रुप के कलाकारों ने अपने मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अम्बे तू है जगदंबे काली, चलो बुलावा आया है, माता ने बुुलाया है आदि भजनों को सुनकर श्रद्धालु माता के जयकारे लगाने लगे।
जागरण के पंडाल में बनाया पहाड़ गया श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। मंच पर प्रस्तुत देवस्वरूपों की झांकियों ने भी सभी का मन मोह लिया। जागरण स्थल पर माता रानी का भव्य दरबार रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने माता रानी के दरबार में माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
रविवार को सुबह तारारानी की परंपरागत कथा और अंत में माता दुर्गा की आरती करके श्रद्धालुओं को हलवा-चने का प्रसाद बांटा गया। व्यवस्था में समिति के अध्यक्ष राजीव शर्मा सहित विशाल भारद्वाज, अमित मिश्रा, रजनीश कश्यप, शिवम भारद्वाज, राजन गुप्ता आदि का सहयोग रहा।