फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Devotees became emotional after seeing the scene of Bharat Milap.

Shahjahanpur News: भरत मिलाप का दृश्य देखकर भावुक हो उठे श्रद्धालु

Sun, 09 Nov 2025 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Devotees became emotional after seeing the scene of Bharat Milap.
मंगलमय परिवार की ओर से आयोजित श्रीराम कथा से पूर्व कलश यात्रा निकालतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : udhampur news
सिंधौली। नखासा बाजार में चल रही रामलीला में वृंदावन धाम से आए श्री मुरली गोपाल दर्शन मंडल के संचालक कौशल कृष्ण के निर्देशन में शनिवार को कलाकारों ने भरत मिलाप के प्रसंग का मार्मिक मंचन करे श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर मेला कमेटी के अध्यक्ष रामाधार यादव, उपाध्यक्ष वासुदेव मिश्रा, सचिव वीरपाल यादव, कृष्ण मोहन मिश्रा, शिवशरण पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

000
भगवान विष्णु ने तोड़ा नारद का अहंकार
सेहरामऊ दक्षिणी। कुतुआपुर गांव में देवी मां जालिपा और भैरो बाबा मंदिर प्रांगण में शनिवार को सुबह से श्री रुद्र महायज्ञ आरंभ होने के साथ ही रामलीला का मंचन भी शुरू हो गया। वृंदावन धाम से आए रास आचार्य दुष्यंत शर्मा की मंडली के कलाकारों ने पहले दिन भगवान विष्णु द्वारा देवर्षि नारद के अहंकार को चूर करने की लीला का मंचन किया। इस मौके पर आयोजक ध्रुव सिंह, शरद सिंह, सागर वर्मा, रैवारी लाल शर्मा, अभिराम त्रिवेदी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

--

फोटो-15
महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
शाहजहांपुर। ओसीएफ रामलीला मैदान पर रामकथा से पूर्व महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। बाबा विश्वनाथ मंदिर से शुरू कलश यात्रा सदर बाजार चौराहे, गोविंदगंज होते हुए कथास्थल पहुंची। संत विजय कौशल जी महाराज रविवार से 16 नवंबर तक दिन में दो से शाम पांच बजे तक रामकथा सुनाएंगे। कार्यक्रम संयोजक नलिनी ओमर ने बताया कि कलश यात्रा रामकथा की भव्यता व संपूर्णता का आधार है। सेवा भारती की सोनिया राठौर, प्रज्ञा पाठक, सीमा वाजपेयी, कुसुम सिंह, मीता शुक्ला, शिखा गुप्ता, ज्योति मिश्रा, अनुप्रिया ग्रोवर, रिचा गुप्ता आदि महिलाओं ने भाग लिया। गिरीश जी महाराज, डीसीबी अध्यक्ष डीपीएस राठौर, असित पाठक, गोविंद मिश्र, राजेश अवस्थी, अजय शर्मा, ज्ञानू तिवारी, सौरभ सोमवंशी, हरि सरन वाजपेयी, मनोज तिवारी, अखिलेश तिवारी आदि ने व्यवस्था में योगदान दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed