फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Devesh's death case entangled, two relatives in the names written on T-shirts

Shahjahanpur News: उलझा देवेश की मौत का मामला, टी-शर्ट पर लिखे नामों में दो रिश्तेदार

Thu, 25 May 2023 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 25 May 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Devesh's death case entangled, two relatives in the names written on T-shirts
गांव मरेना में देवेश के मृत शरीर पर ऐसे रखा था तमंचा और हाथ। संवाद
पुवायां। गांव मरेना निवासी देवेश वाजपेयी का शव 23 मई को खेत में पड़ा मिला था। उनके माथे पर गोली लगी थी। देवेश की टी-शर्ट पर पेन से तीन लोगों के कार से आने और गोली मारने की बात लिखी थी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि इनमें से दो लोग देवेश के रिश्तेदार हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार देवेश की टी-शर्ट पर गांव नहिलोरा के दो और गांव महुई के एक व्यक्ति का नाम लिखा था। दो लोगों के पास तमंचा और एक के पास राइफल होने की बात भी लिखी थी। नहिलोरा के जिन लोगों के नाम लिखे हैं वे देवेश वाजपेयी के दूर के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने से देवेश की मौत की बात सामने आई हैं। फोरेंसिक टीम ने जांच में पाया कि गोली माथे से सटा कर चलाई गई है।
विज्ञापन

गांव के लोग 23 मई को मौके पर पहुंचे तो देवेश वाजपेयी का शव पड़ा देखा। उनके पेट पर एक तमंचा रखा था। इसकी नाल उनके सिर की ओर थी। तमंचे के ऊपर उनका दायां हाथ रखा था। उसके ऊपर बायां हाथ था। पुलिस सूत्र बताते हैं कि परिजन आत्महत्या की बात कह रहे हैं। आत्महत्या में तमंचा एक हाथ में फंसा मिलना चाहिए था और हाथ भी इस तरह सीने पर नहीं हो सकते हैं। इससे आत्महत्या पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टी-शर्ट पर भी गोली लगने के बाद लिखना संभव नहीं है, क्योंकि माथे पर गोली लगने से तत्काल मौत हो गई होगी। ऐसे में यह लिखा मिलना कि तीन लोगों ने उन्हें गोली मार दी है, संदेह पैदा कर रहा है। पुलिस का मानना है कि कुछ तो है जो अभी सामने नहीं आया है। इससे देवेश की मौत की गुत्थी उलझी हुई है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि सभी बिंदुओं को सामने रखकर मामले की जांच की जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उन पर ही आगे बढ़ा जाएगा।

-----------
इन सवालों का जवाब तलाश रही पुलिस
- गोली लगने के बाद देवेश ने टी-शर्ट पर पेन से बयान कैसे लिखा।
- क्या गोली लगने से पहले ही देवेश ने मारने वालों के नाम टी-शर्ट पर लिख दिए थे।
- अगर टी शर्ट पर देवेश ने नहीं लिखा है तो किसने और क्यों लिखा है।
- तीन नाम और उनका पता हत्यारे के रूप में लिखने से किसे फायदा है। क्या कोई इन लोगों को फंसाना चाहता है।
- जो तमंचा देवेश के सीने पर रखा मिला है, क्या देवेश को गोली उसी से लगी है। इसकी जांच की जा रही है।
- अगर हत्या की गई है तो कारण क्या है। हत्या करने वाले ने लोगों को फंसाने की साजिश क्यों रची है।
- देवेश के पिता आत्महत्या की बात कह रहे हैं। डिप्रेशन में होना बता रहे हैं। किस बात को लेकर परेशान थे देवेश।
-------------
वर्जन
देवेश की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का विस्तृत विश्लेषण किया जाएगा। टी-शर्ट पर लिखी बातों की जांच भी की जाएगी। अब तक के तथ्यों के आधार पर मामला आत्महत्या का लग रहा है। - पंकज पंत, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed