फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Details of council students asked to send money

Shahjahanpur News: धनराशि भेजने को मांगा गया परिषदीय विद्यार्थियों का विवरण

Mon, 29 Apr 2024 05:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Details of council students asked to send money
-यूनिफार्म खरीदने के लिए डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती धनराशि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को डीबीटी के माध्यम से 1200 रुपये की धनराशि यूनिफार्म व जूते-चप्पल खरीदने के लिए भेजे जाते हैं। इसको लेकर विद्यालयों से छात्र-छात्राओं का विवरण मांगा गया है।
जिले में 2720 परिषदीय विद्यालयों में करीब साढ़े तीन लाख छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। कक्षा एक से लेकर आठवीं तक के सभी बच्चों को शासन की ओर से निशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराई जाती हैं। यूनिफार्म, जूते-मोजे खरीदने के लिए एकमुश्त धनराशि 1200 रुपये छात्र-छात्राओं के माता-पिता के खातों में भेजी जाती है। पिछले वर्ष भी यह धनराशि खातों में भेजी गई थी, लेकिन ऐसे भी तमाम छात्र-छात्राएं बचे थे जिनके आधार सीडिंग न होने की वजह से धनराशि नहीं भेजी जा सकी मिल सकी।
विज्ञापन

इस बार ऐसी समस्या न हो, इसके लिए प्रधानाध्यापकों को पहले से ही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही विवरण मांगा गया है जिससे धनराशि भेजी जा सके। बीएसए रणवीर सिंह ने बताया कि कक्षा एक व छह में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही सभी विवरण शासन को उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed