फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Despite the strictness of the police, devotees took a dip in the Ganges at Dhai Ghat

पुलिस की सख्ती के बाद भी ढाईघाट पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

Mon, 06 Jul 2020 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
Despite the strictness of the police, devotees took a dip in the Ganges at Dhai Ghat
मिर्जापुर। पुलिस प्रशासन की सख्ती के बाद भी गुरू पूर्णिमा पर्व पर सैकड़ों गंगा भक्तों ने खेतों के रास्ते ढाईघाट गंगातट पर पहुंच कर गंगा स्नान कर पुण्य अर्जित किया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए ढाईघाट गंगातट पर लगने वाले आषाढ पूर्णिमा (गुरू पूर्णिमा) मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ को रोकने के लिए सीओ मंगल सिंह रावत के नेतृत्व मे पुलिस का सख्त पहरा रहा। फिर भी सैकड़ों श्रद्धालुओं ने खेतों के रास्ते गंगातट पर पहुंचकर गंगास्नान किया। थानाध्यक्ष दिलीप सिंह भदौरिया ने गंगास्नान को जाने वाले श्रद्धालुओं को रोकने के लिए ढाईघाट मार्ग पर ग्राम जरीनपुर मे ढाईघाट चौराहा, मिर्जापुर चौराहा, ढाई गांव मे बिछिया छुट्टी नदी पुल के दोनों तरफ, चौरा चौराहा तथा गंगाघाट की ओर जाने वाले रास्ते पर बैरियर लगाकर पुलिस का सख्त पहरा बैठा दिया, लेकिन मेन रोड पर पुलिस की सख्ती के बाद भी सैकड़ों श्रद्धालु खेतों के रास्ते गुरू पूर्णिमा पर्व पर ढाईघाट गंगातट पर पहुंचने मे कामयाब रहे। पुलिस ने जब सदर घाटों पर गंगास्नान कर रहे श्रद्धालुओं को खदेड़ा तब वह पश्चिमी घाटों पर जाकर गंगास्नान करने लगे।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि रोड से आने वाले श्रद्धालुओं को कोरोना संक्रमण का वास्ता देकर गंगातट की ओर जाने से रोक दिया गया, लेकिन आसपास के गांवों के लोग खेतों के रास्ते गंगातट पर पहुंच गए। एसएसआई रामायण सिंह ने सदर घाटों पर स्नान कर रहे श्रद्धालुओं जब खदेड़ा, तब वह पश्चिमी घाटों की ओर बढ़ गए। सीओ जलालाबाद मंगल सिंह रावत ने ढाईघाट गंगातट का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्गा मंदिर पर भी नहीं हुआ आषाढ़ी मेला
मिर्जापुर। कस्बे में आषाढी पूर्णिमा (व्यास पूर्णिमा) पर्व पर श्रीजानकी महाराज इंटर कॉलेज प्रांगण मे प्राचीन दुर्गा मंदिर पर लगने वाले मेले पर भी प्रतिबंध रहा। श्रद्धालुओं ने दुर्गा मंदिर पर हवन कर माता रानी से कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed