फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Despite the rise in temperature, the day remained chilly and biting cold.

Shahjahanpur News: तापमान में वृद्धि के बाद भी दिन में रही गलन और ठिठुरन

Thu, 08 Jan 2026 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Despite the rise in temperature, the day remained chilly and biting cold.
बुधवार सुबह कोहरा में धीमी गति से गुजरते वाहन। संवाद
शाहजहांपुर। न्यूनतम तापमान में चार डिग्री से अधिक की वृद्धि हुई। दिन में धूप नहीं निकली। इसके असर से दिन में गलन और ठिठुरन से लोगों को राहत नहीं मिली। शाम को पछुआ हवा के असर से गलन बढ़ गई है। वायुदाब सात मिलीबार बढ़ा हुआ है। इसके असर से कोहरे का असर कम रहेगा। गलन और ठिठुरन बढ़ने के साथ तापमान में गिरावट होने का अनुमान है।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा था। यह सीजन का सबसे कम तापमान था। न्यूनतम तापमान भी 5.7 डिग्री रहा। इससे गलन और ठिठुरन ने लोगों को बेहाल कर दिया। बुधवार सुबह बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस वृद्धि दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि वायुदाब सात मिलीबार बढ़ा हुआ है। पछुआ हवा चल रही है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के असर से गलन बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को गलन बढ़ने के साथ तापमान में गिरावट की संभावना है। कोहरे का असर कम रहेगा, लेकिन रात में पाला पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed