{"_id":"6820f8e5e326a62828093da2","slug":"despite-strict-instructions-from-adm-illegal-mining-did-not-stop-in-puwaiyan-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-143587-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: एडीएम के कड़े निर्देश के बाद भी पुवायां में नहीं रुका अवैध खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: एडीएम के कड़े निर्देश के बाद भी पुवायां में नहीं रुका अवैध खनन
Mon, 12 May 2025 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 12 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
पुवायां में गांव बितौनी के पास हाईवे पर जा रही मिट्टी भरी ट्राली। संवाद
पुवायां। क्षेत्र में अवैध खनन नहीं रुक रहा है। देहात के लिंक मार्गों से लेकर हाईवे पर तक खुलेआम मिट्टी से भरी ट्राॅलियां दौड़ रही हैं, लेकिन जिम्मेदार आंखें मूंदे हुए हैं।
एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने 18 अप्रैल की सुबह छह बजे गंगसरा में अवैध खनन पकड़ा था। एडीएम ने एसडीएम और पुलिस को खेत पर ही बुलाकर ट्रैक्टर-टॉली को सीज कराया था और जेसीबी को भी पकड़वा दिया था। बाद में थाने से जेसीबी को बिना कार्रवाई के छोड़ दिया गया था। एडीएम की कार्रवाई के बाद भी अवैध खनन नहीं रुक सका। इसके अलावा कई अन्य स्थानों से भी एडीएम के पास शिकायतें पहुंच रही थीं।
तीन मई को एडीएम ने समाधान दिवस में शिकायतें सुनने के दौरान सीओ निष्ठा उपाध्याय को खनन पर अंकुश नहीं लगने पर थाना प्रभारी को जिम्मेदार मानकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी राजस्व और पुलिसकर्मियों ने अवैध खनन पर रोक लगाने की जरूरत नहीं समझी।
विज्ञापन
-- --
डीएम की ओर से तहसील स्तर पर टास्क फोर्स बनाई गई है, जो खनन करने वालों की जांच करके उन पर कार्रवाई करेगी। टीम सक्रिय भी हो गई है। अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जिम्मेदारी तय होगी।
अरविंद कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व शाहजहांपुर