{"_id":"68448be4b76967ca6208d869","slug":"despite-accidents-e-rickshaws-are-running-unhindered-on-the-highway-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-145507-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हादसों के बावजूद हाईवे पर बेरोकटोक दौड़ रहे ई-रिक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हादसों के बावजूद हाईवे पर बेरोकटोक दौड़ रहे ई-रिक्शा
विज्ञापन
शाहजहांपुर पलिया हाईवे पर पुवायां में पुलिस पिकेट के पास खड़े ई रिक्शा। संवाद
शाहजहांपुर/पुवायां। हाईवे पर ई-रिक्शा संचालन पर डीएम के पूर्ण प्रतिबंध के निर्देशों का पालन दो हफ्ते बाद भी नहीं हो रहा है। बेरोकटोक ई-रिक्शा संचालन से हादसे हो रहे हैं। हाईवे पर ही सवारियां बैठाई जा रही हैं लेकिन पुलिस नजरअंदाज कर रही है।
डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने 23 मई को बैठक में हाईवे पर ई रिक्शा चलने पर पूरी तरह से रोक लगाने का निर्देश दिया था। हाईवे पर ई रिक्शा चलते पाए जाने पर कार्रवाई के आदेश भी दिए थे। पुवायां कस्बे में राजीव चौक के पास बंडा हाईवे रोड, निगोही रोड, शाहजहांपुर हाईवे, मोहम्मदी हाईवे पर ई रिक्शा चालकों ने अघोषित स्टैंड बना रखा है।
ई-रिक्शा चालक हाईवे पर तीन-तीन ई-रिक्शा समानांतर खड़े कर देते हैं, जिससे आधा हाईवे घिर जाता है और आए दिन हादसे होते रहते हैं। पुवायां से बंडा, खुटार, शाहजहांपुर और मोहम्मदी हाईवे पर ई-रिक्शा सवारियां भरकर दौड़ रहे हैं, लेकिन पुवायां पुलिस कार्रवाई की जरूरत नहीं समझती है।
विज्ञापन
पुलिस हाईवे से ई-रिक्शा तक हटवाती है जब डीएम, एसपी या कोई मंत्री निकलने को होता है। ऐसे में ई-रिक्शा हाईवे पर खड़े होने से दिन भर में कई बार जाम भी लगता है। राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार, विधायक चेतराम जाम को लेकर पुलिस से नाराजगी जता चुके हैं, लेकिन पुलिस ध्यान देने की जरूरत नहीं समझती है।
-- -
प्रतिबंध के बावजूद दौड़ रहे ई-रिक्शे...हो रहे हादसे
अल्हागंज। संचालन पर प्रतिबंध के बावजूद हाईवे पर ई-रिक्शे बेरोकटोक चल रहे हैं। शुक्रवार को ही हादसे में एक ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई थी और छह सवारी घायल हो गई थीं। शुक्रवार को बाइपास रोड पर डिवाइडर के पास एक कंटेनर से ई-रिक्शा को टक्कर लग गई थी। ई-रिक्शा चालक राकेश की मौत हो गई थी। बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर ई-रिक्शों का संचालन नहीं रुक रहा है। थाने के पास से ई-रिक्शों का संचालन होता है। पहले भी हादसे हो चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।