{"_id":"57c57af54f1c1bec162cafcb","slug":"deputy-cmo-caught-by-illegal-medical-stores","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएमओ ने पकड़ा अवैध मेडिकल स्टोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएमओ ने पकड़ा अवैध मेडिकल स्टोर
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Tue, 30 Aug 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की कृपा से क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर चलाने और बिना डिग्री के लोगों का इलाज करने का धंधा खूब फल फूल रहा है। मंगलवार को डिप्टी सीएमओ नरेशपाल ने गांव चेना में एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इस दवा की दुकान पर लाइसेंस नहीं मिला, लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
डिप्टी सीएमओ मंगलवार को गांव चेना पहुंचे। जानकारी पाकर झोलाछाप और अवैध रूप से मेडिकल स्टोर चला रहे लोग दुकाने बंद कर खिसक लिए। एक मेडिकल स्टोर पकड़ में गया। डिप्टी सीएमओ ने यहां जांच पड़ताल की, दवा बेचने वाले के पास कोई कागजात नहीं मिलने के बाद भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। इस दौरान लोगों ने तीन किमी दूर गांव मियांपुर में एक झोलाछाप के बड़ा अस्पताल चलाए जाने की जानकारी डिप्टी सीएमओ को दी। डिप्टी सीएमओ को गांव मियांपुर पहुंचने में दो घंटे लग गए। इस दौरान मियांपुर के झोलाछाप में अस्पताल में भर्ती रोगियों को जबरिया घर भेज दिया और अस्पताल से सभी दवाएं हटाने के बाद शटर बंद कर दिया। डिप्टी सीएमओ यहां औपचारिकता पूरी कर वापस चले गए। इसके बाद सभी मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों ने अपनी दुकानें फिर खोल लीं। शिकायत करने वालों को आरोप है कि निरीक्षण की जानकारी पहले से ही दे दिए जाने के कारण मियांपुर का झोलाछाप पकड़ में नहीं आ सका।
चेना में मेडिकल स्टोर के मुआयने के दौरान कागजात नहीं मिले हैं। इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी। मियांपुर में झोलाछाप की शिकायत मिली थी, लेकिन अस्पताल चलता नहीं मिला। लोगों के फोन आ जाने के कारण मियांपुर पहुंचने में देरी हो गई।
विज्ञापन
-डॉ. नरेशपाल, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी