फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dense fog remained till noon...AQI crossed five hundred

Shahjahanpur News: दोपहर तक छाया रहा घना कोहरा...पांच सौ पार पहुंचा एक्यूआई

Fri, 15 Nov 2024 03:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 15 Nov 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Dense fog remained till noon...AQI crossed five hundred
शाहजहांपुर। सीजन में पहली बार बृहस्पतिवार को घने कोहरे का असर देखने को मिला। दोपहर तक धुंध और कोहरे का प्रभाव रहा। सुबह कोहरा इतना ज्यादा था कि वाहन लाइट जलाकर रेंगते हुए चले। दृश्यता दो सौ से घटकर 50 मीटर रह गई। वहीं, धुंध के कारण दोपहर में एक्यूआई पांच सौ से अधिक मापा गया। यह अस्थमा और ह्रदय रोगियों के लिए काफी खतरनाक है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम 25.6 और न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बुधवार को अधिकतम तापमान 29.3 और न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। बुधवार के मुकाबले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में 3.7 डिग्री की गिरावट और न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि पछुआ और उत्तरी हवा चलने की वजह से शुक्रवार को तापमान में गिरावट होगी। कोहरा का भी असर बढ़ेगा।
विज्ञापन

------
पिछले पांच वर्षों में 14 नवंबर को दर्ज तापमान
वर्ष न्यूनतम अधिकतम
2023 15.6 28
2022 12.2 28
2021 13.6 30
2020 11.3 28.8
2019 15.3 26.2
--------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में कई बार 500 के पार पहुंचा एक्यूआई
धुंध और कोहरे के कारण वायु की गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर है। अजीजगंज में सुबह करीब दस बजे और दोपहर करीब दो बजे मीटर में एक्यूआई यानी वायु गुणवत्ता सूचकांक पांच सौ से अधिक मापा गया है। एसएस कॉलेज के रसायन विभागाध्यक्ष डॉ. आलोक सिंह ने बताया कि धूलकणों की संख्या बढ़ने के कारण हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। बृहस्पतिवार की दोपहर तक कोहरा छाने के कारण इसमें लगातार इजाफा हो रहा है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में एक्यूआई बढ़ने पर पानी का छिड़काव कराने आदि उपायों को अपनाया जाता है। अभी शाहजहांपुर जैसे शहरों में ये विकल्प नहीं अपनाए जा रहे हैं। नगर निगम को जनहित में विशेषज्ञों से परामर्श कर उपाय करने चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक बारिश या आंधी नहीं चलेगी, वायु की गुणवत्ता में सुधार नहीं होने वाला। लोगों को बेहतर गुणवत्ता का मास्क लगाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि एक्यूआई मीटर पांच सौ तक का आंकड़ा दे सकता है, इसके बाद हवा की स्थिति का केवल अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed