फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dense fog is causing disruptions to transportation, and minimum temperatures have dropped.

Shahjahanpur News: घने कोहरे से आवागमन में दिक्कत, न्यूनतम तापमान में गिरावट

Thu, 01 Jan 2026 10:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
Dense fog is causing disruptions to transportation, and minimum temperatures have dropped.
कचहरी ओवरब्रिज पर कोहरा के दौरान धीमी गति में गुजरते वाहन। संवाद
शाहजहांपुर। बृहस्पतिवार को भी घने कोहरे का प्रकोप रहा। इसकी वजह से वाहनों के आवागमन में दिक्कत हुई। न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आई। दिन में हल्की धूप निकलने से अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई। इसके बाद भी दिन में गलन से लोगों की कंपकंपी छूट गई। वायुदाब 20 मिलीबार बढ़ा रहा।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह कोहरे के असर से दृश्यता 25 मीटर रही। अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री रहा था। अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की वृद्धि और न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट आई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वायुदाब गिरने से कोहरे का असर कम रहेगा। उत्तरी और पश्चिमी हवा के चलने से तापमान में गिरावट होने का अनुमान है। मौसम ऐसा ही बना रहेगा। दिन में हल्की धूप निकल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह घना कोहरा रहने से हाईवे से लेकर शहर के बाहरी क्षेत्र के लिंक मार्गों पर वाहन रेंगकर गुजरे। इस दौरान हेडलाइट जलाने के बाद भी ज्यादा आगे का दृश्य नजर नहीं आ रहा था। सुबह आठ बजे के बाद कोहरा छंटा तो वाहनों ने रफ्तार पकड़ी। कोहरे और पाले के असर से रात से लेकर सुबह तक वाहनों की रफ्तार पर असर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed