फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Denied compensation to farmers fury

मुआवजा न मिलने पर किसानों में रोष

Tue, 11 Aug 2015 11:32 PM IST
पुवायां।
पुवायां। Updated Tue, 11 Aug 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Denied compensation to farmers fury
खुटार के गांव लक्ष्मीपुर के तमाम किसानों ने मंगलवार को एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर बारिश से खराब हुई फसल का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। एसडीएम ने मामले की जांच कराए जाने और चेक दिलवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

किसान बलविंदर सिंह, कुलवंत सिंह, मुख्तयार सिंह, सुखदेव सिंह, त्रिलोक सिंह, अमरीक सिंह, रामकुमार, रविंदर सिंह, गुरमीत सिंह, स्वर्ण सिंह सहित सौ से अधिक किसान मंगलवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचे और लेखपाल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बताया कि बारिश से प्रभावित फसल की सहायता राशि के चेक वितरण में पूरी तरह से मनमानी की गई है। अपात्रों को चेक दे दिए गए, लेकिन पात्र अब भी परेशान घूम रहे हैं। तमाम बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। किसानों ने एसडीएम लालबहादुर को पत्र देकर चेक दिलवाए जाने की मांग की। एसडीएम ने कहा कि किसानों की समस्या का निस्तारण कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


एसडीएम को सौंपी सूची
खुटार। गांव रौतापुर कलां के स्वर्ण सिंह नामधारी ने गांव रौतापुर कलां, ढाका रसूलपुर, नवाजपुर, मानपुर खड़ौआ, ढाका खुर्द कलां, मानपुर, रसूलपुर, दिलीपपुर आदि गांवों के किसानों को सूची सौंपकर बारिश से खराब हुई फसलों का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। उनके साथ बाबूराम गौतम सहित गांवों के तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed