फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   dengu

डेंगू के 19 न, मरीज मिले, संख्या पहुंची 955

Fri, 19 Nov 2021 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
dengu
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कालेज में बृहस्पतिवार को 69 मरीजों की जांचे की गईं। इसमें डेंगू पॉजिटिव 19 मरीज मिले। वायरल बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। अलग-अलग जिलों के अस्पतालों में यहां के मरीजों की मौते भी हो चुकी है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार अभी तक किसी मरीज की मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कालेज की ओपीडी में प्रतिदिन 1400 से 1500 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा वायरल बुखार के मरीज होते हैं। ज्यादातर मरीज ओपीडी में बैठने वाले डॉक्टरों से इलाज कराकर दवा लेकर घर चले जाते हैं। ऐसे मरीजों की संख्या ढाई-तीन सौ होती है। इसी तरह ट्रॉमा सेंटर में भी प्रतिदिन 90-100 मरीज पहुुंचते हैं। यहां पर आने वाले मरीज गंभीर हालत में होते हैं। ट्रॉमा सेंटर में कम जगह होने के कारण तीमारदारों को मरीजों को भर्ती करने के लिए तमाम सिफारिशों का सहारा लेना पड़ता है। उसके बाद उनको भर्ती किया जाता है।
विज्ञापन

कुछ ऐसे भी होते हैं, जिनको स्ट्रेचर, बेड और इलाज के लिए इधर से उधर भटकना पड़ता है। ज्यादा मरीज होने के कारण कुछ तीमारदार इलाज का इंतजार करते-करते वापस भी चले जाते हैं। यहीं कारण है कि प्राइवेट अस्पतालों में भी बुखार पीड़ित मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। प्राइवेट लैब पर जांच कराने के बाद डेंगू की पुष्टि होने पर तीमारदार मरीजों को यहां के निजी अस्पतालों कसे लेकर आसपास के जिलों के निजी अस्पतालों में मरीजों को भर्ती कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे ही कुछ अस्पतालों में यहां के मरीजों की मौत भी हो चुकी है, लेकिन प्राइवेट लैब में कराई गई जांच को स्वास्थ्य विभाग नहीं मानता है। यहीं कारण है कि जिले के कई मरीज प्राइवेट अस्पतालों दम तोड़ चुके हैं लेकिन सरकारी आंकड़ों में यहां के एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। राजकीय मेडिकल कालेज में बृहस्पतिवार को 69 मरीजों की जांचे की गईं। जिसमें डेंगू पॉजिटिव 19 मरीज मिले। जिले में अब डेंगू पॉजिटिव मरीजों की संख्या 955 पहुंच चुकी है।
कब कितने मिले मरीज
10 नवंबर 54
11 नवंबर 31
12 नवंबर 56
13 नवंबर 21
14 नवंबर 39
15 नवंबर 17
16 नवंबर 35
17 नवंबर 27
18 नवंबर 19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed