फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Demonstration by burning effigy of filmmaker

रफ़ल्म निर्माता का पुतला फूंककर किया प्रदर्शन

Thu, 07 Jul 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Demonstration by burning effigy of filmmaker
शाहजहांपुर। काली फिल्म के विवादास्पद पोस्टर के खिलाफ बुधवार को हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क उठा। इसके विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कचहरी चौराहे पर प्रदर्शन कर फिल्म निर्माता का पुतला फूंका। साथ ही फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने और निर्माता निर्देशक के खिलाफ विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन को दोनों संगठनों के कार्यकर्ता खिरनीबाग के जीआईसी मैदान पर जमा हुए और वहीं पर फिल्म निर्माता का पुतला तैयार किया। बाद में विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री राजेश अवस्थी के नेतृत्व में कचहरी चौराहे पर डॉ. सुदामा प्रसाद स्कूल के सामने पहुंचे। वहां नारेबाजी के बीच पुतला आग के हवाले कर दिया। इस मौके पर विहिप नेता अवस्थी ने कहा कि हिंदू समाज अपने देवी-देवताओं का उपहास बर्दाश्त नहीं करेगा। फिल्म निर्माता को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा गया तो बड़े पैमाने पर आंदोलन होगा। इस मौके पर बजरंग दल के सह संयोजक गोविंद मिश्रा, शशिकांत वाजपेयी, डॉ. महेंद्र वर्मा, अंकित सिंह, राजेंद्र कनौजिया, रामदीन गौतम, अंकित सिंह, ब्रजराज शुक्ला, डॉ. पीके शुक्ला, साजन सिंह व रामप्रवेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed