{"_id":"594426944f1c1bba5e8b484d","slug":"demonstration-against-irregularities-in-bodies","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकायों में अनियमितताओं के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकायों में अनियमितताओं के खिलाफ किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
आंदोलन
- फोटो : शाहजहांपुर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के विभिन्न निकायों में लगाए गए सोलर पॉवर प्लांट में गड़बड़ी किए जाने समेत अन्य कई अनियमितताओं कोे निशाने पर लेते हुए सर्व समाज हिताय मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन देकर भ्रष्टाचार की जांच कराने और दोेषियों से क्षतिपूर्ति किए जाने की मांग की।
इस मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद नबी ने कहा कि नगर पंचायत रोजा व खुटार समेत नगरपालिका परिषद पुवायां में भारत सरकार की नया सवेरा योजना के तहत लगाए गए सोलर प्लांट में बड़े पैमाने पर धांधली की गई है। इसी तरह खुटार क्षेत्र में सिमरा वीरान गौशाला स्थित राजकीय गोसदन में अनियमितताओं की जांच की मांग पर अधिकारी उदासीन रवैया अपनाए हैं।
ज्ञापन में इन दोनों बिंदुओं का उल्लेख करने के साथ समाजवादी पेंशन योजना से लाभान्वित हुए अपात्रों की जांच कर उनसे राजस्व क्षति की भरपाई किए जाने, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वार्ड स्तर पर कैंप लगाकर पात्रों का चयन किए जाने आदि मांगों का उल्लेख किया गया हैं। प्रदर्शन में राकेश विश्वकर्मा, अश्विनी शर्मा, अब्दुल मुनीर, मुकेश कुमार, धर्मवीर आदि शामिल रहे।