{"_id":"58dff4c84f1c1be53763ecbc","slug":"demonstrate-against-school-s-arbitrariness-blow-the-effigy","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों की मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों की मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला फूंका
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
आंदोलन
- फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंग्रेजी माध्यम के कतिपय स्कूलों में फीस, ड्रेस और कोर्स की किताबें खरीदने के नाम पर अभिभावकों के हो रहे शोषण के विरोध में सामाजिक संगठन जनता की आवाज के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को लाल इमली चौराहे पर प्रदर्शन कर शोषण करने वाले स्कूलों का पुतला फूंका। इस मौके पर संस्थापक ने विरोध की मुहिम जारी रखने की घोषणा करते हुए हस्ताक्षर अभियान चलाने की जानकारी दी।
प्रदर्शन के लिए संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी टाउन हाल स्थित शहीद उद्यान गेट पर जमा हुए और वहीं पर अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों का पुतला तैयार किया। बाद में कार्यकर्ता पुतला लेकर नारेबाजी करते हुए लाल इमली चौराहे पर पहुंचे। इस मौके पर संस्थापक संजीव गुप्ता ने कहा कि संगठन की मांग के अनुरूप जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने डीएम के निर्देश पर मान्यता प्राप्त विद्यालयों द्वारा विभिन्न मदों में शुल्क लिए जाने के मानक भले ही तय कर दिए गए हों, लेकिन ड्रेस और कोर्स की किताबों को लेकर स्कूलों द्वारा थोपी जा रही बाध्यता सहन नहीं की जाएगी।
कोषाध्यक्ष आशीष अवस्थी ने कहा कि आंदोलन तभी खत्म होगा, जब स्कूल वाले अपनी छपवाई हुए किताबें बेचना बंद करेंगे और जनता को हर स्कूल की ड्रेस बाजार में उपलब्ध होंगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुतला आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शन में महिला प्रकोेष्ठ की अध्यक्ष सोनी गुप्ता, सुनीता चौहान, गीता पांडेय, अतर सिंह राणा, रामशंकर लाल, संतोष शुक्ला, राममूर्ति सिंह, उवैश खां, संदीप गुप्ता, राहुल गुप्ता, विक्की गुप्ता और, ताहिर आदि शामिल रहे।