UP: इस शहर में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई शुरू, कई जगह चला बुलडोजर; जांच परख कर ही खरीदें प्लॉट
शाहजहांपुर में अगर प्लॉट खरीदने की सोच रहे हैं तो भूखंड के बारे में पूरी जानकारी कर लें। क्योंकि शहर में अवैध तरीके से प्लॉटिंग की जा रही है। इसके खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सोमवार से कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान पाया गया कि 14 जगहों पर अवैध तरीके से प्लॉटिंग कराई जा रही थी। इस पर यहां कराए गए अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कराया गया।
सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा सोमवार दोपहर राजस्व विभाग की टीम और पुलिस बल के साथ सुभाषनगर रिंग रोड पर पहुंचे। यहां पर अवैध रूप से चिह्नित अवैध प्लॉटिंग स्थलों पर निर्माण कार्य जेसीबी से ध्वस्त कराए। इस दौरान जलालनगर बाहरी चुंगी, शहबाजनगर बाजार और शहबाजनगर खादर में 14 प्लॉटिंग स्थलों पर कार्रवाई की गई। प्लॉटिंग के लिए लगी ईंटों को भी उखाड़ दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने दोबारा प्लॉटिंग करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
जांच परख कर ही खरीदें प्लॉट
सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. वेदप्रकाश मिश्रा ने लोगों से अपील की है कि वे लोग प्लॉट खरीदने से पहले पूरी जांच कर लें। महानगर में तमाम लोग नियमों का पालन किए बगैर प्लॉटिंग कर रहे हैं। न नक्शा पास कराते हैं और न ही अन्य अनुमति लेते हैं। ऐसे स्थानों पर प्लॉट लेने से उनके रुपये फंस सकते हैं।
सिटी मजिस्ट्रेट डॉ, वेद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि अवैध रूप से हो रही प्लॉटिंग को चिह्नित करके ध्वस्त करने का अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को 14 प्लॉटिंग स्थलों को ध्वस्त कर दिया गया। आगे भी अभियान जारी रहेगा।