शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने वैश्विक तेल संकट के मद्देनजर सरकार से पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले करों में तत्काल कटौती की मांग की है। संगठन ने कहा कि ईंधन की बढ़ती कीमतें देश की अर्थव्यवस्था और व्यापारियों पर बोझ डाल रही है।
महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने चिंता व्यक्त की। महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने कहा कि पूरा बोझ जनता और व्यापारियों पर डालना उचित नहीं है। यदि ईंधन महंगा होगा, तो माल ढुलाई बढ़ेगी और बाजार की हर वस्तु महंगी हो जाएगी।
संगठन के जिला महामंत्री आकाशदीप गुप्ता ने सरकार से सीधे तौर पर कर कम करने की मांग की। वरिष्ठ संगठन मंत्री रेहान मिर्जा और संगठन मंत्री सरताज अली ने कहा कि बाजार को मंदी से बचाने के लिए सरकार को अपने राजस्व का मोह छोड़ना होगा। बैठक में युवा जिला अध्यक्ष उवैस हसन खां, इकबाल खां, महेंद्र दुबे सहित कई अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।