{"_id":"6779879b30ddf7a33e07c439","slug":"demand-to-withdraw-case-filed-against-former-minister-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-134904-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पूर्व मंत्री पर दर्ज मुकदमा वापस करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पूर्व मंत्री पर दर्ज मुकदमा वापस करने की मांग
Sun, 05 Jan 2025 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबाेधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
शनिवार को जिला कार्यालय पर एकत्र हुए कांग्रेसियों को संबाेधित करते हुए कार्यवाहक अध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पूरी तरह से किसान विरोधी रवैया अपना लिया है। झांसी के किसान कई दिन से मांगों को उठा रहे थे, लेकिन वहां का प्रशासन आंख मूंद कर बैठा था। 26 दिसंबर को पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने एडीएम से मिलकर किसानों की मांग रखी। इसे प्रशासन ने जायज मानते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन होमगार्ड की तहरीर पर उनके समेत 60 अन्य किसानों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। बैठक के बाद कलक्ट्रेट में ज्ञापन दिया। इस मौके पर पवन सिंह, अनूप वर्मा, सुरेश शुक्ला, कृष्ण विनोद मिश्रा, तकवीम हसन खान, फैजान अली खान, रामजी अवस्थी, पूनम पांडेय, अर्चना वाल्मीकि, अरुणोद मिश्रा आदि मौजूद रहे।