{"_id":"68c94d543e97ca74de048a3c","slug":"demand-to-identify-the-rioters-and-arrest-them-immediately-shahjahanpur-news-c-122-1-lkh1007-152857-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: उपद्रवियों की पहचान कर तत्काल गिरफ्तार किए जाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: उपद्रवियों की पहचान कर तत्काल गिरफ्तार किए जाने की मांग
विज्ञापन
कचहरी चौराहा पर प्रदर्शन करते हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता। संवाद
शाहजहांपुर। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित नौ सूत्री ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को सौंपा। इसमें शहर की छवि धूमिल करने वालों की निंदा की और कठोर कार्रवाई करने की मांग की।
ज्ञापन में राजेश अवस्थी ने बताया कि उपद्रवियों के चेहरे सीसी कैमरों में कैद हैं। उनकी पहचान कर तत्काल गिरफ्तार किया जाए। भीड़ को भड़काने वाली महिलाओं पर कार्रवाई की जाए। प्रथम सूचना रिपोर्ट अज्ञात न होकर नामजद होनी चाहिए। उपद्रव करने वालों पर रासुका लगाई जाए।
आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस घटना को दबाने का प्रयास कर रही है। हजारों की संख्या में उपद्रवियों की भीड़ सदर बाजार थाना के पास मौजूद थी। कई दिन बाद भी किसी भी अराजक तत्व की गिरफ्तारी नहीं की गई। इससे आम जनमानस में आक्रोश है। ज्ञापन देने वालों में जिला संयोजक दुर्गेश चंद्र मिश्रा, राजेश अवस्थी, गोविंद मिश्रा, राजेंद्र कन्नौजिया, राजेंद्र पटवा, सौरभ वाजपेयी सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। संवाद