{"_id":"6a021c1518c67982840b758a","slug":"demand-to-exempt-headmasters-from-census-duty-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-172980-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: प्रधान अध्यापकों को जनगणना ड्यूटी से मुक्त कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: प्रधान अध्यापकों को जनगणना ड्यूटी से मुक्त कराने की मांग
विज्ञापन
कांट। प्राथमिक शिक्षक संघ का शिष्टमंडल सोमवार को जिला जनगणना अधिकारी एडीएम वित्त अरविंद कुमार से मिला। उन्हें ज्ञापन देकर विद्यालय और वहां पढ़ने वाले बच्चों के हित में प्रधान अध्यापकों और प्रभारी प्रधान अध्यापकों को जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने की मांग की।
एडीएम को संघ के जिला अध्यक्ष यशपाल सिंह यादव ने बताया कि शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी दूरस्थ क्षेत्रों में लगा दी गई है। इससे स्कूलों की शिक्षण व्यवस्था चौपट हो रही है। एकल व्यवस्था पर आधारित स्कूलों को प्रधान अध्यापकों के जनगणना ड्यूटी में व्यस्त होने के कारण बंद करने की नौबत आ गई है।
उन्होंने सहायक अध्यापकों से स्कूलों के नजदीकी क्षेत्र में जनगणना का कार्य कराने, जनगणना ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को उपार्जित अवकाश स्वीकृत करने आदि मांगे की। इस दौरान संघ के जिला उपाध्यक्ष अजीज अहमद, कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष धनपाल, संयुक्त मंत्री मोहम्मद शरीफ, शैलेंद्र राजपूत दिलीप सिंह, राजपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद