फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Demand raised to halt the sale of the factory's assets.

Shahjahanpur News: कारखाने की संपत्ति की बिक्री को रोकने की उठाई मांग

Mon, 29 Jun 2026 06:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
Demand raised to halt the sale of the factory's assets.
कलक्ट्रेट में नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को ज्ञापन देते इंटक पदा​धिकारी। स्रोत:संगठन
शाहजहांपुर। न्यायालय में विचाराधीन रोजा स्थित यूनाइटेड स्प्रिट्स लिमिटेड कारखाने की चल-अचल संपत्ति की बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) ने डीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को दिया।
विज्ञापन

बताया गया कि हाईकोर्ट के निर्देश पर श्रम आयुक्त ने कारखाना प्रबंधन की कर्मचारियों की छंटनी को अवैध ठहराया है। वर्तमान में मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बाद भी इस कारखाने की चल-अचल संपत्ति की अवैध रूप से बिक्री करने का षड्यंत्र किया जा रहा है।
विज्ञापन

यूनियन के नेताओं ने मांग कि कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए इसकी बिक्री पर तत्काल रोक लगाई जाए और कर्मचारियों को न्याय दिलाया जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष पवन सिंह, राम सुरेश आदर्श, श्याम सिंह, तौसीफ हसन, श्याम मोहन मिश्रा, सतीश वर्मा सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed