फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Demand Not to Harass Those Transporting Sacrificial Animals

Shahjahanpur News: कुर्बानी के पशुओं को लेजाने वालों को परेशान न करने की मांग

Tue, 19 May 2026 05:02 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
Demand Not to Harass Those Transporting Sacrificial Animals
शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने ईद उल अजहा के मद्देनजर कुर्बानी के लिए लेजाए जा रहे पशुओं को रोकने और लोगों को परेशान करने पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने शनिवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह को एक पत्र भी सौंपा।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने डीएम को बताया कि मुस्लिम समाज अपनी आस्था के अनुसार तीन दिन तक जानवरों की कुर्बानी देता है। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया में प्रशासन के नियमों का पालन किया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस और कुछ संगठन कुर्बानी के लिए जानवर लाने वाले लोगों को रास्ते में रोककर परेशान कर रहे हैं। पुलिस उन लोगों को भी डरा रही है जो अपने दरवाजों पर कुर्बानी के लिए जानवर बांधते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिन स्थानों पर 15-20 वर्षों से पारंपरिक तरीके से कुर्बानी हो रही है, पुलिस वहां भी कुर्बानी के दिन जाकर परेशान करती है। डीएम ने विधिसम्मत कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान नगर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी, महिपाल सिंह यादव, अनिल भास्कर, शाहनवाज आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed