{"_id":"663f206ef4ae6af7de059bc4","slug":"demand-for-resolution-of-problems-related-to-electricity-supply-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-118347-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बिजली आपूर्ति से जुड़ीं समस्याओं के निस्तारण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बिजली आपूर्ति से जुड़ीं समस्याओं के निस्तारण की मांग
Sat, 11 May 2024 01:08 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 11 May 2024 01:08 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वसुंधरा एनक्लेव आवास विकास कल्याण समिति बरेली मोड़ के लोगों ने विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ से मिलकर कॉलोनी की बिजली से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बिजली के तारों से छू रही पेड़ों की शाखा को काटने तथा क्षतिग्रस्त विद्युत पोलों की मरम्मत की मांग उठाई। शुक्रवार को श्याम प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में पार्षद सिद्धार्थ शुक्ला, सुधीर सक्सेना, बलराम गुप्ता, देवेश सिंह, मनोज दीक्षित, गंगा सिंह, सोहनलाल तिवारी, तनु, सत्यम आदि कॉलोनी में स्थित विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ एचएल गुप्ता से मिले। लोगों ने एसडीओ को बताया कि 27 अप्रैल को आई तेज आंधी के कारण कॉलोनी में कई स्थानों पर पेड़ गिरने से विद्युत सप्लाई बाधित हो गई थी। कई पोल टूट गए थे। इसकी वजह से कॉलोनी के लोगों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ा था।
पार्कों के चारों ओर कई पेड़ लगे हैं। इनकी शाखाओं के नीचे से लाइन गुजरती है। शाखाओं के टूटकर तार पर गिरने से फाल्ट आ जाता है। लोगों ने शाखाओं की समुचित छंटाई कराए जाने की मांग की। इसके अलावा विद्युत पोलों की मरम्मत की भी मांग उठाई। एसडीओ एचएल गुप्ता ने बताया कि अति शीघ्र समस्या का समाधान कराया जाएगा।