{"_id":"661f09b5398f6de6170baaa4","slug":"demand-for-pistols-increased-in-lok-sabha-electionspolice-seized-arms-factory-from-the-forest-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-116950-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: लोकसभा चुनाव में तमंचे की बढ़ी मांग...पुलिस ने जंगल से पकड़ी शस्त्र फैक्टरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: लोकसभा चुनाव में तमंचे की बढ़ी मांग...पुलिस ने जंगल से पकड़ी शस्त्र फैक्टरी
Wed, 17 Apr 2024 04:58 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 17 Apr 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद पुलिस की हिरासत में अवैध असलहा का आरोपी। स्रोत: पुलिस
जलालाबाद। लोकसभा चुनाव में तमंचे की मांग बढ़ने पर कटरी इलाके में शस्त्र बनाने का धंधा जोर पकड़ने लगा है। पुलिस ने सोमवार रात गांव रैपुरा से कुछ दूर स्थित जंगल में आरोपी को शस्त्र बनाते गिरफ्तार कर लिया।
मुखबिर की सूचना पर इंस्पेक्टर हरिपाल सिंह बालियान ने पुलिस टीम के साथ रैपुरा गांव के जंगल में दबिश देकर असलाह फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने गांव सिठौली निवासी शातिर अपराधी राकेश को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ जलालाबाद के अलावा मिर्जापुर थाने में दो मुकदमे दर्ज है। एसपी देहात मनोज अवस्थी ने बताया कि पुलिस को 12 बोर के पांच व 315 बोर के तीन तमंचे बरामद हुए हैं। चार कारतूस और सात खोखे बरामद हुए हैं।
इसके अलावा दो अधबने तमंचे, 11 बैरल मिली हैं। इसके अलावा पंखा, छेनी, स्प्रिंग समेत असलहे बनाने के लिए प्रयोग में आने वाले विभिन्न तरह के बड़ी मात्रा में उपकरण भी मिले हैं। पूछताछ में राकेश ने बताया कि वह काफी दिनों से तमंचा बनाने का काम करता आया है। चुनाव में तमंचे की मांग बढ़ जाती है। एक तमंचा तीन से चार हजार रुपये में बेचता था। इसके अतिरिक्त मरम्मत करने का पांच सौ रुपये लेता था।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --