{"_id":"68c7f0e20787cc6ec90e74e7","slug":"demand-for-holiday-on-valmiki-jayanti-memorandum-sent-to-chief-minister-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-152772-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: वाल्मीकि जयंती पर अवकाश की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: वाल्मीकि जयंती पर अवकाश की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के पदाधिकारी। स्रोत
शाहजहांपुर। महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस पर राजकीय अवकाश घोषित करने की मांग को प्रमुखता से उठाते हुए भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
प्रांतीय अध्यक्ष आकाश आनंद के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस पर राजकीय अवकाश घोषित किया गया था। वर्ष 2017 में भाजपा सरकार के सत्ता में आने पर अवकाश को खत्म कर दिया गया। जबकि वाल्मीकि जी के नाम पर सरकार को कई कार्यक्रम चलाने चाहिए थे।
प्रदेश में अनेक महापुरुषों के नाम पर अवकाश बहाल कर दिए गए हैं। वाल्मीकि जयंती की छुट्टी को अब तक बहाल नहीं किया गया है। उन्होंने सात अक्तूबर को वाल्मीकि जयंती पर राजकीय अवकाश घोषित करने की मांग रखी। कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष अर्चना वाल्मीकि ने कहा कि जो राम को लाए हैं, उनके प्रकाश पर्व पर छुट्टी होनी चाहिए।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने के साथ संविदा कर्मियों को स्थायी करने की मांग भी की गई। जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, राजीव कुमार, आशुतोष, सुशील कुमार, हिमांशु, संजीव चौधरी आदि मौजूद रहे।